मेष:मेष राशि वालों के लिए करियर में धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं और आपको जबर्दस्त सफलता प्राप्त होगी। शाम को कारोबारा में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास के अच्छे योग हैं और आपके लिए कारोबार में अच्छा मुनाफा हासिल होगा। शाम के वक्त आपको मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में धन का खर्च करने से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ :वृष राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका मन नई योजनाओं में लगेगा। कहीं यात्रा पर जाने के योग आपके लिए बन रहे हैा और आपको कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होगी। स्थान परिवर्तन की बात हो सकती है। आपकी पुरानी योजनाएं सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष का माहौल बनेगा। मंगलमय परिवर्तन से आपकी मनोरथ सिद्ध होगी और कारोबार में आपकी बंद पड़ी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। ऑफिस में साथी आपका सहयोग करेंगे।
मिथुन :मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन काफी क्रिएटिव है। आपको किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और ऑफिस में सीनियर से आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में सफल साबित होंगे।
कर्क :कर्क राशि के के लिए आज का दिन मनोरंजक और सुखद अनुभवों को प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के कार्य भी आज आप कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में आज किसी शादी समारोह में शामिल होने का संयोग भी संयोग बनता दिख रहा है। वाद विवाद और प्रतियोगिता में जीत हासिल करेंगे।
सिंह :सिंह राशि के से आज चंद्रमा का संचार भाग्य और कर्म स्थान में हो रहा है। ऐसे में आज आपको अपनी मेहनत का भाग्य पूरा लाभ दिलाएगा। वरिष्ठजनों से आपको लाभ और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आज शाम के समय आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। पिता के सहयोग से आज आपको कोई जमीन, वाहन या संपत्ति मिल सकती है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी आपकी मुलाकात हो सकती है जिसकी प्रगति देखकर ईर्ष्या होगी। लेकिन आपको नकारात्मक विचारों को मन में आने से रोकना होगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान पाएंगे।
कन्या:कन्या राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपसी वार्ता और व्यवहार में संयमित सावधानी बरतें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए तो अच्छा रहेगा। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी।
तुला:आज तुला राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपका धर्म कर्म और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीतेगा। परिवार में आज आपका भाई बहनों से सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा। महिलाओं को जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने बच्चों से कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने करीबी दोस्त अथवा संबंधी के सहयोग से रुके हुए काम को पूरा कर लेंगे।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक आज अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई व्यवस्था बना सकते हैं। दिन आपका आज व्यस्तता में बीतेगा। यदि आप आज अपने व्यवसाय में बदलाव करते हैं या कारोबार का विस्तार करते हैं तो इसमें आपको आज लाभ मिलेगा। यदि आप अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे तो यह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगा। घर परिवार में आज किसी करीबी संबंधी के प्रगति से उत्साह का माहौल रहेगा। आज आप शाम को किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
धनु:धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल और उत्साहजनक रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आज वाणी पर आपको संयम भी रखना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। विरोधियो और शत्रुओं की आपके सामने कुछ नहीं चलेगी। कारोबार में फंसा हुआ आपका धन भी आज आपको मिल सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
मकर : मकर राशि के लोगों का दिन सामान्य है। पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ होगा। आपको पार्टनरशिप के बिजनस में लाभ होगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। आपको पुत्र और पुत्री के बारे में कोई जरूरी फैसला लेना पड़ सकता है। कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आपकी बेचैनी बढ़ सकती है और आप परेशान होंगे।
कुंभ :कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा होगा और आपके लिए परेशानी बढ़ सकती हैं। खानपान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा और दौड़भाग काफी अधिक रहेगी।
मीन: मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय भी बिताएंगे। कारोबार व्यापार में आपके खूब लाभ मिलेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद से अपना कोई अटका काम पूरा कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)