28 C
Lucknow
Wednesday, April 22, 2026

PM मोदी का जन्मदिन आज, रात 12 बजे से ही शुभकामनाओं की लगी झड़ी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज 74 साल के हो गए। देश भर से उन्हें जन्मदिन की बधाईयां मिल रही हैं। पीएम (PM Modi) के जन्मदिवस पर भाजपा समेत तमाम दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के बल पर आपने असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है और देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी को ‘आतंकी’ कहने पर रवनीत बिट्टू पर भड़के राजा वडिंग

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी पीएम को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी (PM Modi) को जन्मदिन की बधाई दी है लेकिन बधाई देने के समय को लेकर आरजेडी ने उनका मजाक उड़ाया है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से रात को ठीक 12 बजे पीएम मोदी (PM Modi) को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।

RJD नेता शक्ति यादव ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि इतनी जल्दी में अलार्म लगाकर बर्थडे विश करने की तत्परता तो एक प्रेमी युगल भी नहीं करता है। मतलब 11 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट लिखकर रख लिए थे। 12 बजे का अलार्म बजा कि पोस्ट कर दिया। काश इतनी तत्परता बिहार में हो रहे हत्या बलात्कार पर भी दिखा पाते। बेरोजगारी दिवस (unemployment day) पर आप अपनी बेरोजगारी का मुआयना पेश किए हैं, वाह मुख्यमंत्री जी वाह।

पीएम मोदी (PM Modi) को उनके जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री और सांसद जीतन राम मांझी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है। जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा कि हजारों साल नर्गिस अपनी बे-नूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा। हिन्दुस्तान के आन-बान-शान, मां भारती के प्रिय पुत्र, हम सबों के नायक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।

Tag: #nextindiatimes #PMModi #birthday

RELATED ARTICLE

close button