25.4 C
Lucknow
Thursday, September 19, 2024

कर्नाटक में ईद मिलाद उन नबी पर भड़की हिंसा, सड़कों पर उतरे VHP और बजरंग दल के लोग

Print Friendly, PDF & Email

मंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) के शहर मंगलुरु में ईद मिलाद उन नबी (Eid Milad un Nabi) के मौके पर हिंसा भड़क गई। यह हिंसा सोशल मीडिया (social media) पर एक ऑडियो संदेश वायरल होने के बाद भड़की। ऑडियो संदेश के वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के लोग भड़क गए और अपना आक्रोश दर्ज कराने के लिए उन्होंने सड़कों पर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें-कोलकाता में लावारिस बैग में हुआ जोरदार धमाका, एक शख्स घायल

मुस्लिम समुदाय के लोग सोमवार को ईद मिलाद उन नबी का त्योहार (festival) मना रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया (social media) पर एक ऑडियो संदेश वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा था, अगर रोक सकते हो तो ईद मिलाद उन नबी (Eid Milad un Nabi) के जुलूस को रोक कर दिखाओ, साथ ही कहा गया था कि हम ईद मिलाद उन नबी (Eid Milad un Nabi) की यात्रा निकालेंगे बीसी रोड से कैकंबदावारा मस्जिद तक।

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के लोग भड़क गए। जानकारी के मुताबिक यह संदेश नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष ने जारी किया था। जिसके बाद बीसी रोड पर बवाल देखा गया। ईद मिलाद उन नबी (Eid Milad un Nabi) के त्योहार को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल को तैनात किया गया था।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के लोग बीसी रोड पर उतर आए और पुलिस के बैरिकेड हटा दिए, पुलिस बल और दल के बीच संघर्ष देखा गया। लोगों में आक्रोश देखा गया और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इससे पहले भी कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। पथराव में एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई थी।

Tag: #nextindiatimes #VHP #EidMiladunNabi

RELATED ARTICLE

close button