मुंबई। देश भर में गणेश उत्सव (Ganesh festival) मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक हर कोई बप्पा की भक्ति में लीन है। इस मौके पर हर कोई मुंबई (Mumbai) के लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) गणपति के दर्शन करने पहुंचता है। मुंबई में लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन के लिए हर साल यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं।
यह भी पढ़ें-कुंवारी लड़कियां इस शुभ मूहूर्त में करें हरतालिका तीज पूजा, मिलेगा मनचाहा वर
लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के भक्तों की उन पर विशेष आस्था है। हर कोई राजा के पैर छूने के लिए आतुर रहता है। इस बीच राजा के दरबार में आम लोगों की कतार लगी रहती है और वीवीआईपी (VVIP) लोगों को एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। इसके साथ ही यहां महिला बाउंसर (bouncers) भी मनमानी करती हैं। इसी बीच बीती रात एक एक्ट्रेस (actress) भी दर्शन करने पहुंची।

हालांकि वहां उनके साथ बाउंसर्स (bouncers) ने जमकर बदसलूकी की। महिला बाउंसरों ने उसका फोन छीन लिया और उसकी मां को धक्का दे दिया। उन्होंने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है। दरअसल ‘कुमकुम भाग्या’ और ‘पंड्या स्टोर’ फेम एक्ट्रेस (actress) सिमरन जो गुरुवार को अपनी मां के साथ लालबाग राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन करने गई थीं लेकिन उन दोनों के साथ बदसलूकी की गई। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

(actress) सिमरन ने लिखा, “आज मैं अपनी मां के साथ लालबाग में राजा (Lalbaugcha Raja) का आशीर्वाद लेने गई थी, लेकिन जिस तरह से कर्मचारियों ने हमारे साथ व्यवहार किया, उससे हमारा अनुभव खराब हो गया। जब मेरी मां तस्वीरें ले रही थीं तो एक कर्मचारी ने उनका फोन छीन लिया। मैं उनके आगे थी और तस्वीरें ले रही थी जबकि वह पीछे थीं। जब मां ने फोन वापस मांगने की कोशिश की तो उन्होंने उन्हें धक्का देकर भगा दिया।”
Tag: #nextindiatimes #LalbaugchaRaja #actress