मेष: आज मेष राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है ऐसे में सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राशि में बैठे मंगल आपको चुनौतियों से पार निकलने की क्षमता भी प्रदान करेंगे। आपके सामने आज कई नई जिम्मेदारियां होंगी, जिन्हें आपको हिम्मत से पूरा करना होगा। आपके काम आज प्रयास करने पर बनते चले जाएंगे जिससे आत्मसंतोष मिलेगा। साथ ही आपका रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृषभ :वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको भाग्य सफल बनाएगा। भाई-बहनों के साथ भी आपके रिश्ते मजबूत होंगे, और इनसे आपको अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त होगा। जो लोग नौकरी कारोबार में विस्तार या बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को अपने काम में स्पष्टता बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा आपको अपने वरिष्ठों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में निवेश से संबंधित काम आपके लिए आज फायदेमंद होगा।
मिथुन: मिथुन राशि के जातक आज भाग्यशाली रहेंगे। आपकी राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग आपको बुद्धि कुशलता से लाभ दिलाएगा। आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और मानसिक खुशी मिलेगी। यदि आपने किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। निवेश किया धन बढ़ता हुआ देखकर भी आज आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में आज आपको प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहने की जरूरत है, तकनीकी समस्या भी आ सकती है। आज माता के साथ तालमेल बनाकर रखें, किसी बात से माता नाराज हो सकती हैं।
कर्क :कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मानसिक तनाव वाला रह सकता है। आपको आज सेहत के प्रति भी गंभीर और सजग रहना होगा। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर भी आज दिख सकता है। वैसे आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आज आप कोई नई संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो उसकी खरीद-फरोख्त के पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें, अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी हो सकता है। नौकरी में आज आपको अपने किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान दिए बिना आगे बढ़ना होगा। अधिकारी वर्ग की ओर से टारगेट का तनाव मिल सकता है। अचानक खर्च से भी आप आज परेशान हो सकते हैं।
सिंह :सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति से आपकी अनबन चल रही है तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आपकी राशि से आज चतुर्थ भाव में चंद्रमा का संचार होना आपके लिए शुभ रहेगा। अगर माता की सेहत बीते दिनों सही नहीं चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आज आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। कोई सम्मान या सफलता मिलने से आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे परिवार के सदस्य मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आप जो भी काम करेंगे आज उसमें आपको पूरी सफलता मिलने वाली है।
कन्या: कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी राशि से तीसरे भाव में हो रहा है चंद्रमा का संचार आपके लिए मिश्रित फल देने वाला है। आप आज बड़ों की सेवा और शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे, जिससे आपके मन को शांति और आनंद की अनुभूति होगी। वैवाहिक जीवन में आज आपको संयम से काम लेना होगा, आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज है तो आज उनके साथ रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें, आपके संबंध बेहतर हो जाएंगे। लव लाइफ में आज भरपूर प्यार बना रहेगा। आज मित्रों के घर आने से मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी।
तुला: तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन इनका आनंद उत्सव में बीतेगा। माता पिता की ओर से आपको खुशी मिलेगी। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा का भी आज शुभ संयोग बना हुआ है। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। तुला राशि के जातक आज घर की साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे और इन पर इनका धन भी खर्च होगा।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको आज करियर में उन्नति और लाभ का अवसर मिलेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी।
धनु: आज धनु राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार और पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने का भी योग है। आपकी राशि से छठे भाव में उच्च के चंद्रा आपको विरोधियों पर जीत प्रदान कर रहे हैं। जो लोग बीमार चल रह हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रय़ास कर रहे हैं तो आपको आज इस संदर्भ में शुभ सूजना मिल सकती है। आज शाम से लेकर रात तक अचानक किसी यात्रा का संयोग बन सकता है। यदि आपका भाइयों के साथ कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है।
मकर :आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सलाह है कि आज दूसरों के मामलों से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो इसमें आपको आज सावधानी से चलना होगा नहीं तो मामला अटक सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आज शाम के समय आपके घर पर मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, कफ और जुकाम की शिकायत हो सकती है।
कुंभ :आज कुंभ राशि से दसवें भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है। ऐसे में आज का दिन कुंभ राशि के लिए आर्थिक मामलों में लाभकारी रहेगा। आपको आज अचानक ही कुछ लाभ का मौका मिल सकता है। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि यदि आज आपका अपने भाइयों और पड़ोसियों से कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। व्यापार में आज किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद और सहयोग मिलने से आपकी तरक्की होगी। आज घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।
मीन:आज का दिन मीन राशि के लिए सुख साधनों पर खर्च करने वाला रहेगा। साथ ही आज संतान पक्ष से संबंधित कुछ समस्याओं को सुलझाने पर भी आपको समय खर्च करना होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में आपको माता से सुख और लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी का साथ सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ आज हसीन पलों का आनंद ले सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई खास उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)