बैग में रखें ये 8 लाइफ-सेवर्स, सफर हो या दफ्तर; सब जगह आएंगे काम

लाइफस्टाइल डेस्क। दिन भर की भागदौड़ में अचानक चोट लगना, सिरदर्द या बुखार होना बेहद आम है। घर पर तो फर्स्ट एड आसानी से मिल जाता है । ऑफिस (office) या सफर के दौरान अस्वस्थ होने पर परेशानी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में पी रहे हैं फ्र‍िज का ठंडा पानी तो हो जाएं सावधान !

खासकर ऑफिस या सफर के दौरान अगर बीमार हो जाएं तो परेशानी बढ़ सकती है। इसीलिए, इमरजेंसी से बचने के लिए अपने बैग में ये 8 जरूरी फर्स्ट एड आइटम्स हमेशा रखें:

एंटीसेप्टिक क्रीम या लिक्विड:

इमरजेंसी में एंटीसेप्टिक बैग में जरूर रखें:

  • चोट लगने पर यह इंफेक्शन से बचाता है।
  • इसके लिए बीटाडीन जैसी एंटीसेप्टिक क्रीम साथ रखें।
  • डिटॉल या सैवलॉन लिक्विड की छोटी शीशी भी रख सकते हैं।

पेनकिलर्स:

मौसम बदलने या थकान के कारण सिरदर्द, बदन दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। ऐसे में 2-3 पेनकिलर टैबलेट्स साथ रखना काफी मददगार साबित होता है।

कॉटन (रुई):

कॉटन के बिना फर्स्ट एड किट अधूरी है। चोट का खून रोकने, घाव साफ करने और मरहम लगाने के लिए रुई का होना बहुत जरूरी है।

एसिडिटी की दवा:

बाहर का खाना खाने से अक्सर एसिडिटी, सीने में जलन या पेट दर्द की शिकायत हो जाती है। इस परेशानी से तुरंत राहत के लिए एंटासिड या पेट की दवा रखें।

ओआरएस (ORS):

इमरजेंसी में ओआरएस (ORS) का पाउच बेहद उपयोगी होता है। डिहाइड्रेशन, चक्कर आने या कमजोरी महसूस होने पर शरीर को तुरंत इलेक्ट्रोलाइट्स और एनर्जी देता है।

बैंडेज और बैंड-एड:

छोटी-मोटी खरोंच और घाव को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए बैंड-एड और कॉटन बैंडेज (पट्टी) हमेशा पास रखें।

पेन रिलीफ ऑइंटमेंट/स्प्रे:

गर्दन, कंधे, कमर या पैरों के मांसपेशियों के दर्द से तुरंत आराम पाने के लिए मूव/वोलिनी जैसा पेन रिलीविंग जेल या स्प्रे साथ रखें।

बर्नॉल (Burnol):

इमरजेंसी में बर्नॉल (Burnol) की ट्यूब बैग में रखें:

  • यह हाथ जलने या झुलसने पर तुरंत काम आती है।
  • यह प्रभावित त्वचा को ठंडक पहुँचाती है।
  • यह फफोले पड़ने से रोकने में मदद करती है।

Tag: #nextindiatimes #Health #Lifestyle

RELATED ARTICLE