39.9 C
Lucknow
Wednesday, March 26, 2025

WPL 2025: कब और किसके बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, जानें यहां

स्पोर्ट्स डेस्क। महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) का 20वां और आखिरी लीग मुकाबला 11 मार्च को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले को RCB ने 11 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।

यह भी पढ़ें-IPL 2025 के शेड्यूल और वेन्यू का हुआ ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी। इसके साथ ही RCB ने जीत के साथ इस सीजन का अंत किया। वहीं इस हार के बाद मुंबई (Mumbai Indians) के लिए फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। मुंबई को अब फाइनल में पहुंचने के लिए एलिमिनेटर मैच खेलना होगा। गुरूवार को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच जीतने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल खेलेगी। वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) का फाइनल शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा। भारतीय समयनुसार मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। बहरहाल यह देखना मजेदार होगा कि दिल्ली कैपिटल्स के सामने फाइनल में कौन सी टीम होती है?

आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस बार अब तक 7 मुकाबले (WPL 2025) खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं। अंक तालिका में टीम आखिरी स्थान पर हैं। वहीं यूपी वॉरियर्स (UP Warriors) ने अपने सारे मुकाबले खेल लिए हैं और टीम ने 8 मैचों में से 3 जीते मुकाबले जीते हैं।

Tag: #nextindiatimes #WPL2025 #MumbaiIndians

RELATED ARTICLE

close button