एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन पिछले दिनों से काफी चर्चा में हैं। वो फिल्म ‘The Odyssey’ की वजह से हेडलाइन्स में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी ये फिल्म अभी तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म है। हालांकि इससे पहले वो ‘ओपनहाइमर’ जैसी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं, जो बड़े बजट की फिल्म रही और सबसे कमाऊ मूवी भी कहलाई।
यह भी पढ़ें-इस फिल्म को बनाने के लिए बेचनी पड़ी जमीन, होश उड़ा देने वाली थी एक्ट्रेस की फीस
क्रिस्टोफर नोलन के बारे में बात करें तो वो अमेरिकी फिल्मों के निर्माता और डायरेक्टर हैं। उनका जन्म 30 जुलाई, 1970 को हुआ था। उन्हें स्क्रीन पर मुश्किल कहानियों को दिखाए जाने के लिए जाना जाता है। उनकी गिनती इंडस्ट्री के बड़े फिल्ममेकर्स में की जाती है, जो बड़े बजट की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, जैसे साउथ में एस एस राजामौली हैं। वो अपने करियर में ‘ओपनहाइमर’ जैसी कई बेहतरीन और हिट फिल्में भी दे चुके हैं।

क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म मेकिंग में अपना करियर छोटी उम्र में ही शुरू कर दिया था। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से अंग्रेजी लिटरेचर में पढ़ाई करते हुए अपनी पहली शॉर्ट फिल्म बनाई थी और आगे ये सिलसिला जारी रखा था। इसके बाद नोलन ने बतौर डायरेक्टर साल 1998 में ‘फॉलोइंग’ फिल्म के साथ करियर की शुरुआत की थी। वहीं बाद में उन्हें दूसरी फिल्म ‘मेमेंटो’ (2000) से इंटरनेशनली पहचान मिली थी। इसे ऑरिजनल स्क्रीनप्ले की कैटेगरी में अकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन भी मिला था।
मिले ये अवार्ड्स:
क्रिस्टोफर नोलन ने अपने करियर में भी कई अवॉर्ड्स जीते हैं। वो 8 बार अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुए लेकिन 2 बार ही जीत हासिल कर पाए। दो ब्रिटिश अकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स जीते, 1 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स मिला। इतना ही नहीं, वो 2011 से 2014 तक फोर्ब्स की सबसे ज्यादा इनकम और पॉपुलर सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट में भी शामिल रहे। इसके साथ ही साल 2019 में उन्हें उनके योगदान के लिए ‘कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ भी चुना जा चुका है।
Tag: #nextindiatimes #TheOdyssey #ChristopherNolan



