33 C
Lucknow
Wednesday, March 12, 2025

इस होली घर पर बनाएं बिना झंझट वाले ये हेल्‍दी स्‍नैक्‍स, महीने भर तक रहेंगे ताजा

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क। लोग घरों में होली (Holi) की तैयार‍ियों में जुटे हुए हैं। इस द‍िन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। होली रंगों का त्‍योहार (festival of colors) होता है। लोग एक दूसरे के घर होली म‍िलने जाते हैं। वैसे तो होली (Holi) में गुज‍िया बनाने की परंपरा है। हालांक‍ि एक नहीं बल्कि कई तरह के स्‍नैक्‍स (snacks) भी तैयार क‍िए जाते हैं। जो आसानी से महीने भर चल सकते हैं।

यह भी पढ़ें-भारत का वो गांव जहां खेली जाती है ‘बारूद की होली’, रात भर चलती हैं तोपें

इस त्योहार (festival) पर कई ऐसे स्नैक्स बनाए जा सकते हैं जिन्हें पहले से तैयार करके स्टोर किया जा सके, ताकि होली (Holi) के दिन सिर्फ सर्व करना हो। अगर आप भी कुछ स्नैक्स (snacks) बनाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ स्वादिष्ट और आसानी से स्टोर किए जाने वाले स्नैक्स (snacks) के बारे में बताने जा रहे हैं।

नमकपारा- नमकपारा एक पारंपरिक स्नैक (snacks) है, जिसे मैदा-सूजी और नमक से तैयार क‍िया जाता है। इसे बनाने के लिए मैदे को गूंथकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और धीमी आंच पर तला जाता है। इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं। ये आसानी से महीने भर चल सकता है। ये खाने में भी बेहद कुरकुरा होता है।

शक्करपारे- अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं तो शक्करपारे एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे मैदा और घी से तैयार किया जाता है, फिर इसे डीप फ्राई करके चीनी की चाशनी या फ‍िर गुड़ में डुबोया जाता है। यह लंबे समय तक खराब नहीं होता है। इसके अलावा आप होली के बाद भी चाय के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

गुड़-तिल के लड्डू- अगर आप होली (Holi) पर कोई हेल्‍दी स्नैक बनाना चाहते हैं तो गुड़ और तिल के लड्डू बना सकते हैं। इन्हें गुड़, तिल और घी से बनाया जाता है। यह कई दिनों तक खराब भी नहीं होते हैं।

मठरी- मठरी भारत में बहुत पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए मैदा, अजवाइन और नमक का इस्तेमाल क‍िया जाता है। इसे धीमी आंच पर तलकर कुरकुरा बनाया जाता है। इसे एयरटाइट कंटेनर में रखने से यह 1-2 महीने तक खराब नहीं होती। आप चाहें तो मेथी मठरी या और कोई अलग फ्लेवर भी दे सकते हैं।

चिवड़ा मिक्सचर- चिवड़ा एक हेल्‍दी ऑप्‍शन हो सकता है। च‍िवड़े का मिक्सचर एक हल्का और स्वादिष्ट स्नैक है, जिसे पोहा, मूंगफली, भुने चने और सूखे मेवों से बनाकर तैयार क‍िया जाता है। इसे एयरटाइट जार में स्टोर कर सकते हैं। यह न सिर्फ होली पर बल्कि रोजाना खाने के लिए भी अच्छा विकल्प है।

Tag: #nextindiatimes #Holi #snacks

RELATED ARTICLE

close button