34.2 C
Lucknow
Saturday, April 12, 2025

इन राशियों को मिलेंगे जॉब के ऑफर, मेहनत होगी सफल; पढ़ें राशिफल

मेष: आज का दिन जातक का अच्छा रहने वाला है, आध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ाए। आज मनचाहा उपहार पिता के द्वारा आपको मिल सकता है, पैतृक संपत्ति में भी हिस्सा मिल सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय को लेकर दिन अच्छा रहेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। संध्या के समय स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें।

वृषभ :आज का दिन जातक का सामान्य रहने वाला है। आज प्रातः काल किसी करीबी दोस्त के साथ विवाद हो सकता है, इससे मन खराब रहेगा। व्यापार-व्यवसाय को लेकर दिन सामान्य रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। सीने में दर्द या कोई इंफेक्शन से परेशान हो सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए आपके लिए थोड़ा उलझन और थकान वाला रह सकता है। आज आपकी राशि से 12वें भाव में चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। आज का दिन मित्रों और रिश्तेदारों से मेल मुलाकात में भी बीतेगा। न चाहते हुए भी आज आपको धन खर्च करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

कर्क :आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। प्रातः काल की कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जातक का आज आत्मविश्वास बढ़ा चढ़ा रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आज सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा, आंखों में दर्द व सिर दर्द की शिकायत रह सकती है।

सिंह :सिंह राशि के से आज चंद्रमा का संचार भाग्य और कर्म स्थान में हो रहा है। ऐसे में आज आपको अपनी मेहनत का भाग्य पूरा लाभ दिलाएगा। वरिष्ठजनों से आपको लाभ और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। आज शाम के समय आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। पिता के सहयोग से आज आपको कोई जमीन, वाहन या संपत्ति मिल सकती है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी आपकी मुलाकात हो सकती है जिसकी प्रगति देखकर ईर्ष्या होगी।

कन्या:आज का दिन जातक का सामान्य रहेगा, जातक का झुकाव आध्यात्म की तरफ बढ़ेगा। धार्मिक स्थल पर समय व्यतीत कर सकते हैं, आज मन में अनेक विचार आ सकते हैं। पिता से पूर्ण सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।। धन आवश्यकता अनुसार ही खर्च करें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला:आज तुला राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपका धर्म कर्म और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में बीतेगा। परिवार में आज आपका भाई बहनों से सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा। महिलाओं को जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने बच्चों से कोई उत्साहजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने करीबी दोस्त अथवा संबंधी के सहयोग से रुके हुए काम को पूरा कर लेंगे।

वृश्चिक : आज का दिन जातक का अनुकूल रहने वाला है। प्रातः काल ही आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपना अधिकतर समय जीवन स्तर में सुधार करने वाली चीजों पर व्यतीत करेंगे। करीबी दोस्त के साथ समय बिता सकते हैं। जो जातक बेरोजगार है, उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जातक का दिन आज सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, घर की साफ-साफ पर ध्यान अधिक रहेगा।

धनु:धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल और उत्साहजनक रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आज वाणी पर आपको संयम भी रखना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। विरोधियो और शत्रुओं की आपके सामने कुछ नहीं चलेगी। कारोबार में फंसा हुआ आपका धन भी आज आपको मिल सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मकर : शनि की मकर राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन सुख चैन प्रदान करने वाला रहेगा। मकर राशि के जातक आज परिवार के साथ चैन और सुकून के पल बिताना चाहेंगे लेकिन किसी जरूरी काम और सामाजिक जिम्मेदारी के चलते इनको यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार के मामले में दिन आपका भाग्यशाली रहेगा। वैसे आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि आप आज योजना बनाकर काम करें इससे आपका काम समय पर पूरा होगा। शाम के समय आप किसी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ :सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। धन अर्जन करने का राह मिलेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिगड़ी बात बन बनेगी। करियर में सफलता मिलेगी। विद्या में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। धार्मिक यात्रा के योग हैं। दान-पुण्य में भागीदारी बढ़ेगी। भगवान शिव की पूजा करें और रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मीन: मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय भी बिताएंगे। कारोबार व्यापार में आपके खूब लाभ मिलेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद से अपना कोई अटका काम पूरा कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button