टेक्नोलॉजी डेस्क। Asus ने भारत में Chromebook CM32 Detachable, Chromebook CM14 और Chromebook CM15 लॉन्च कर दिए हैं। ये नए मॉडल्स ChromeOS पर चलते हैं और इनमें MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक की RAM का सपोर्ट मिलता है। Asus Chromebook CM32 Detachable एक 2-इन-1 डिवाइस है जो लैपटॉप से टैबलेट में बदल सकता है।
यह भी पढ़ें-Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी
इसमें 2.5K रेजोल्यूशन वाला टचस्क्रीन डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। Asus Chromebook CM3206 में 42Wh की बैटरी है। ये नए क्रोमबुक मॉडल्स अगले हफ्ते से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Asus Chromebook CM32 Detachable एक 2-इन-1 लैपटॉप है जो हमें लैपटॉप और टैबलेट के बीच स्विच करने की सुविधा देता है।
ये ChromeOS पर चलता है और इसमें 16:10 एस्पेक्ट रेश्यो वाला 12.1-इंच का 2.5K (2,560×1,600 पिक्सल) टचस्क्रीन डिस्प्ले है। ये पैनल 600 nits तक की ब्राइटनेस और 98 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट ऑफर करता है। डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। ये पैनल स्टाइलस इनपुट को सपोर्ट करता है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 87 परसेंट है।

परफॉर्मेंस के लिए, Asus Chromebook CM32 Detachable में MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर के साथ ARM Mali-G57 MC2 ग्राफिक्स, 8GB तक LPDDR5x RAM और 128GB तक eMMC स्टोरेज दी गई है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिली है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक USB Type-C पोर्ट, एक माइक्रोफोन, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट है। इसमें 1.35mm की ट्रेवल वाले कीज के साथ एक डिटैचेबल कीबोर्ड और एक इंटीग्रेटेड टचपैड दिया गया है।
Asus Chromebook CM14 और CM15 भी ChromeOS और MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आते हैं। इनमें 180-डिग्री ले-फ्लैट हिंज डिजाइन दिया गया है (यानी स्क्रीन पूरी तरह फ्लैट मुड़ सकती है)। दोनों ही मॉडल्स MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर और ARM Mali-G57 MC2 ग्राफिक्स पर चलते हैं, और इनमें 8GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक eMMC स्टोरेज है।
Tag: #nextindiatimes #Asus #Chromebook




