40.2 C
Lucknow
रविवार, जून 14, 2026

IND W vs PAK W Live: भारत-पाक में हाई वोल्‍टेज मुकाबला आज, फ्री में ऐसे उठाएं लुत्‍फ

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 की 12 जून से शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट के छठे और भारतीय टीम अपने पहले मैच में पाकिस्‍तान विमंस टीम से टकराएगी। भारत-पाकिस्‍तान टीम जब क्रिकेट के मैदान पर होती है तो रोमांच कई गुना बढ़ जाता है। फैंस को इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम की टक्‍कर को टीवी-मोबाइल पर फ्री कैसे देख सकते हैं?

यह भी पढ़ें-खुद कभी नहीं खेला लेकिन भारत को बना दिया विश्व चैंपियन, पढ़ें अमोल मजूमदार की कहानी

भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम के बीच मुकाबला (IND W vs PAK W Live) एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 होगा। इस मैच को टीवी पर Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2, Star Sports 2 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD चैनलों पर उपलब्ध होंगे। इस मुकाबले को मोबाइल पर JioHotstar एप पर देख सकते हैं।

दूसरी तरफ एयरटेल भी अपने ग्राहकों के लिए ₹549, ₹979 और ₹3999 जैसे प्लान्स में JioHotstar सब्सक्रिप्शन दे रहा है। साथ ही इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और 5G डेटा बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इन प्लान्स की वैलिडिटी 3 महीने से लेकर 1 साल तक है।

Vi यानी Vodafone Idea भी अपने यूजर्स को JioHotstar एक्सेस कुछ रिचार्ज पैक्स में ऑफर कर रहा है। कंपनी ₹239, ₹399 और ₹469 के प्लान में JioHotstar सब्सक्रिप्शन दे रही है। साथ ही इन प्लान्स में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

भारतीय महिला टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

पाकिस्तान महिला टीम:

फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।

Tag: #nextindiatimes #INDWvsPAKWLive #T20WorldCup

RELATED ARTICLE