37 C
Lucknow
Friday, May 15, 2026

ये हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले गेंदबाज

स्पोर्ट्स डेस्क। टेस्ट क्रिकेट समेत क्रिकेट के हर फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड बेहद अहम होता हैं। “Player of the Match” उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जो पूरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप गेंदबाज कौन हैं?

यह भी पढ़ें-श्रेयस अय्यर की कितनी है सैलरी, जानें उनकी आय के प्रमुख स्रोत

जैक कैलिस:

दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। कैलिस ने अपने टेस्ट करियर के 166 मैचों में 23 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता है।

मुथैया मुरलीधरन:

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन दूसरे नंबर पर हैं। मुरलीधरन ने 133 मैचों में 19 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता है।

वसीम अकरम:

पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वसीम ने अपने टेस्ट करियर के 104 मैचों में 17 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता है।

शेन वार्न:

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न चौथे नंबर पर हैं। वार्न ने भी अपने टेस्ट करियर के 145 मैचों में 17 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता है।

कर्टली एम्ब्रोज:

वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोज ने अपने टेस्ट करियर के 98 मैचों में 14 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता है।

Tag: #nextindiatimes #PlayeroftheMatch #Sports #Cricket

RELATED ARTICLE