वॉशिंगटन। साउथ कैरोलिना के रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम (Lindsey Graham) का निधन हो गया। यह जानकारी ग्राहम के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी एक बयान में दी गई। एक्स पर जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘सीनेटर ग्राहम का परिवार इस समय प्रार्थनाओं के लिए आभारी है और इस बेहद मुश्किल दौर में निजता बनाए रखने का अनुरोध करता है।’
यह भी पढ़ें-एक ड्रेस पर खर्च करती हैं लाखों, जानें डोनाल्ड ट्रंप की वाइफ हैं कितनी अमीर
आपको बता दें कि सीनेटर लिंडसे ग्राहम डोनाल्ड ट्रंप के काफी करीबी थे और इस वक्त उस बिल को पारित करवाने की तैयारी कर रहे थे जिसमें भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान था। ये बिल रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर भारी भरकम टैरिफ लगाने को लेकर था जिसको लेकर ट्रंप प्रशासन से समझौता हो गया था। लेकिन अब उनका निधन हो गया है।

लिंडसे ग्राहम को शनिवार की रात उनके कैपिटल हिल निवास पर ‘कार्डियक अरेस्ट’ आया था जिसके बाद डॉक्टरों से संपर्क किया गया था। ग्राहम 9 जुलाई को ही 71 साल के हुए थे और उन्होंने इसी शुक्रवार को ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी और रविवार को उन्हें ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके अलावा सीनेट बजट कमिटी के चेयरमैन के तौर पर उन्होंने हाल ही में नवंबर 2026 के चुनाव में पांचवें कार्यकाल के लिए अपनी पार्टी का नॉमिनेशन हासिल किया था।
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने भारत को लेकर काफी सख्त रूख अख्तियार कर रखा था। वो बार बार यूक्रेन युद्ध के लिए भारत पर निशाना साध रहे थे और उन्होंने पिछले साल रूसी तेल खरीदने के लिए भारत और चीन के खिलाफ 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले बिल को लाने की घोषणा की थी। इसी हफ्ते ट्रंप प्रशासन के साथ लिंडसे ग्राहम का समझौता हुआ था और इस बिल में कुछ संशोधन किए गये थे।
Tag: #nextindiatimes #LindseyGraham #DonaldTrump




