26 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

‘स्त्री 2’ ने प्रभास की ‘बाहुबली’ को पछाड़ा, टॉप फिल्मों की लिस्ट में हुई शामिल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao), पंकज त्रिपाठी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree-2) ने बॉक्स ऑफिस (box office) पर धमाल मचा रखा है। कम बजट वाली फिल्में इतने दिनों बाद भी सिनेमाघरों में चट्टान की तरह मजबूती से टिकी हुई हैं, जो आमतौर पर बड़ी फिल्में भी नहीं कर पातीं।

यह भी पढ़ें-‘स्त्री-2’ के सामने ‘खेल-खेल में’ और ‘वेदा’ हुई ढ़ेर, जानें अब तक का कलेक्शन

निर्देशक अमर कौशिक की यह फिल्म (Stree-2) बॉक्स ऑफिस (box office) पर पहले ही दिन से तहलका मचाए हुए है। करीब 50 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म देश भर में 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार (business) कर चुकी है। दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया देखकर मेकर्स भी हैरान हैं। इस फिल्म ने साउथ के सुपर स्टार प्रभास की ‘बाहुबली’ (Bahubali) की कुल कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह फिल्म अभी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नौवें नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि, ‘स्त्री 2’ (Stree-2) सिनेमाघरों में लंबे समय तक टिकने वाली है और यह ‘गदर 2’, ‘पठान’, ‘एनिमल’ (Animal) और ‘जवान’ की कुल संख्या को भी पीछे छोड़ सकती। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। कुल मिलाकर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस (domestic box office) पर 507.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन (collection) कर चुकी है।

‘स्त्री 2’ (Stree-2) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (collection) की बात करें तो फिल्म ने 22 दिनों में 717.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 23वें दिन इसकी कमाई बढ़कर करीब 722 करोड़ हो गई है। फिल्म (Stree-2) ने विदेशों में 117 करोड़ का आंकड़ा से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। भारत में ग्रॉस कलेक्शन 600.75 करोड़ के पार हो गया है।

Tag: #nextindiatimes #Stree2 #collection #bahubali

RELATED ARTICLE