36 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। इस हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के वार्ड नंबर-5, मोहल्ला डॉक्टर हेडगेवार निवासी 18 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता की सड़क दुर्घटना (Accident) में दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-मदरसे में छात्र की हत्या से मचा हड़कंप, एक छात्र हिरासत में

बताया जा रहा है कि संतोष अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। वह अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से सिद्धार्थनगर मुख्यालय की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया कला के पास मुख्यालय की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार और कथित रूप से अनियंत्रित अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक संतोष कुमार गुप्ता अपने बूढ़े माता-पिता का इकलौता सहारा थे। मजदूरी कर वह किसी तरह पूरे परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में एक बहन भी है जिसकी शादी अभी बाकी बताई जा रही है। वहीं करीब एक साल पहले ही संतोष की शादी हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है।

युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

मीडिया से बात करते हुए पीड़ित परिजन ने बताया की ये अपने माँ बाप का इकलौता सहारा था रिस्तेदार से मिलने गया था पिकअप ने ठोकर मार दी और उनकी मौत हो गई। वहीं पीड़ित पिता ने बताया कि अब मेरा कोई सहारा नहीं है। मेरे पास एकलौता बेटा था और एक बेटी भी है जिसकी अभी शादी भी करनी है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Accident #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE