33.5 C
Lucknow
शनिवार, अगस्त 1, 2026

आयुष्मान कार्ड के बावजूद वसूली, सिद्धार्थनगर में निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

सिद्धार्थनगर। जिले के बर्डपुर स्थित विद्या हॉस्पिटल (Hospital) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। गत 10 जून को एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए 75 वर्षीय बुजुर्ग बसंत (पुत्र द्वारिका) की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

परिजनों ने इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी और जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर अस्पताल के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला 10 जून का है, जब बाइक दुर्घटना में बुजुर्ग बसंत का कूल्हा टूट गया था। उन्हें इलाज के लिए बर्डपुर के विद्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 12 जून को उनका ऑपरेशन हुआ और अगले ही दिन यानी 13 जून की सुबह उनकी मृत्यु हो गई।

​मृतक के पुत्र राम प्रकाश और परिवार के लोगों ने अस्पताल के संचालक डॉ. अजय यादव पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। राम प्रकाश के अनुसार सरकार द्वारा मुफ्त इलाज के लिए दिए गए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध होने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन के नाम पर 72400/रूपए की मोटी रकम ऐंठ ली।

पैसा बनाने के चक्कर में अस्पताल ने नियमों को ताक पर रखकर परिवार के एक नाबालिग बच्चे से कंसेंट फार्म पर हस्ताक्षर करवा लिए और आनन-फानन में ऑपरेशन कर दिया।​डॉक्टर की घोर लापरवाही और पैसे के लालच के कारण ही बुजुर्ग की जान गई है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Hospital #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE