34.1 C
Lucknow
बुधवार, जुलाई 8, 2026

ट्रंप की चेतावनी से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी का बुरा हुआ हाल

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर खत्म होने संबंधी एलान के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। Sensex 1677 और निफ्टी 581 अंक टूटा। क्रूड ऑयल में 5% से ज्यादा का उछाल आया। बीएसई और एनएसई पर आज सभी सेक्टर्स लाल निशान में बंद हुए। बैंक और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई।

यह भी पढ़ें-कौन है एक्‍ट्रेस सिडनी स्‍वीनी, जिनके ‘बोल्‍ड’ जींस एड पर फिदा हुए डोनाल्ड ट्रंप

भारतीय शेयर बाजार निवेशक आज सुबह से ही मुनाफा वसूली कर रहे थे। 1 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 77,600 था। कुछ ही देर में यह 900 अंक गिर गया। दोपहर 2.26 बजे बीएसई का सेंसेक्स 1,646 अंकों की गिरावट के साथ 76,534 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 512 अंक गिरकर 23,887 पर आ गया।

कारोबार के अंत में, बीएसई का सेंसेक्स 1,677 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी भी 23,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे समाप्त हुआ। इससे निवेशके की 10 लाख करोड़ की संपत्ति स्वाहा हो गई।

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 5.58 फीसदी उछाल के साथ 78.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया वहीं WTI क्रूड 5.99 फीसदी उछलकर 74.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। साथ ही रुपए में कमजोरी, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और बढ़ती ग्लोबल अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 68.21 डॉलर प्रति बैरल थी।

वैश्विक बाजारों में भी बिकवाली का दौर जारी है। अमेरिका शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5.35 फीसदी और जापान का निक्कई इंडेक्स 2.11 फीसदी गिर गया।

Tag: #nextindiatimes #DonaldTrump #StockMarketCrash

RELATED ARTICLE