एजुकेशन डेस्क। रेलवे ग्रुप डी 2024 की 32438 वाली भर्ती के परिणाम का इंतजार समाप्त हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीईएन 08/ 2024 ग्रुप डी भर्ती (RRB Group D) की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वो अब आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट्स से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ जोन वाइज ग्रुप डी कटऑफ भी घोषित की गई हैं।
यह भी पढ़ें-UPTET परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस तरह करें डाउनलोड
रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट 2024 ऑनलाइन चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने 16 संख्या वाले रोल नंबर का प्रयोग करना होगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए कैंडिडेट्स अपना पर्सेंटाइल स्कोर और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अगले स्टेज के लिए शॉर्टिलिस्ट हुए कैंडेडट्स की जोनवाइज मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। प्रयागराज रीजन में जनरल की कटऑफ 78.12573 गई है।

उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्ननलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमेपज पर RRB Group D Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
जारी हुए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक ग्रुप डी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन और CCAA कैंडिडेट्स को छूट दी गई है। ऐसे में इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की लिस्ट में मौजूद नहीं है। इन सभी अभ्यर्थियों की लिस्ट जोनल रेलवे के रेलवे भर्ती प्रोकोष्ठों (RRC) द्वारा जारी की जाएगी।
Tag: #nextindiatimes #RRBGroupD #Result




