डेस्क। यूपी टीईटी (UPTET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर, नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग 2 से 4 जुलाई 2026 तक राज्यभर में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा।
यह भी पढ़ें-Result: NTA ने दोबारा घोषित किया NEET UG रिजल्ट, ऐसे करें चेक
आयोग ने इससे पहले 22 जून को परीक्षा शहर की जानकारी भी जारी कर दी थी। आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 02 एवं 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 09:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:30 बजे से 05:00 बजे तक संपन्न होगी। इसके अतिरिक्त 04 जुलाई 2026 को केवल प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 12:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा प्रदेश के 60 जनपदों में स्थापित कुल 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर (OMR) शीट पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, गणित और पर्यावरण अध्ययन विषयों से संबंधित होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा की अवधि 150 मिनट (ढाई घंटे) निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत यानी 90 अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाला यूपीटीईटी प्रमाणपत्र (UPTET Certificate) आजीवन वैध रहेगा, जिससे वे भविष्य में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में इसका उपयोग कर सकेंगे।
Tag: #nextindiatimes #UPTET #Examination




