डेस्क। फ्रेंको जेफिरेली की मशहूर फिल्म ‘रोमियो एंड जूलियट’ (Romeo and Juliet) साल 1968 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हॉलीवुड (Hollywood) एक्ट्रेस ओलिविया हसी आइस्ले (Olivia Hussey Eisley) का किरदार सभी को पसंद भी आया। इस मूवी ने उन्होंने सिनेमा प्रेमियों के बीच अलग पहचान दिलवाई। हालांकि अब एक्ट्रेस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
यह भी पढ़ें-रेड कारपेट पर वॉक कर रही थीं एंजेलिना जोली, ऐसी हालत देख फैंस हुए परेशान
ओलिविया ने 73 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रोमियो एंड जूलियट (Romeo and Juliet) फेम एक्ट्रेस ओलिविया हसी (Olivia Hussey Eisley) को फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेत्री के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने भी कर दी है। बता दें कि हसी आइस्ले को साल 2008 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। हालांकि 2018 में उनका स्वास्थ्य सही हो गया था।
एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि करते हुए उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। परिवार ने एक्ट्रेस के दुनिया को अलविदा कह चले जाने पर दुख प्रकट किया। नोट में लिखा गया-‘दुख के साथ हम ओलिविया हसी एइस्ली (Olivia Hussey Eisley) के निधन की घोषणा करते हैं, जो 27 दिसंबर को अपने प्रियजनों के बीच घर पर शांति से इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। उनकी काइंडनेस ने सभी के जीवन को प्रभावित किया है। वह अपने पीछे ढेर सारा प्यार और विरासत छोड़कर गई हैं।’
परिवार की ओर से शेयर किए गए नोट में यह भी बताया गया है कि एक्ट्रेस (Olivia Hussey Eisley) ने महज 15 साल की उम्र में रोमियो एंड जूलियट (Romeo and Juliet) में काम किया था। इसमें शानदार अभिनय के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब और डेविड डि डोनाटेलो जैसे बड़े अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था।
Tag: #nextindiatimes #OliviaHusseyEisley #RomeoandJuliet