32 C
Lucknow
रविवार, मई 31, 2026

RCB या GT; IPL फाइनल में किसका पलड़ा भारी, जानें पिच पर किसका रहा है जलवा?

स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज IPL 2026 का फाइनल है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बतौर कप्तान शुभमन गिल और रजत पाटीदार आमने सामने होंगे, जो अपनी अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

यह भी पढ़ें-एक मैच के लिए विराट कोहली को मिलती है कितनी फीस, जानें यहां

बता दें RCB अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी और पहले क्वालीफायर में GT को हराकर फाइनल में पहुंची थी। GT ने दूसरे क्वालीफायर में RR को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। आज लड़ाई खिताब की है, जिसे जीतने के लिए दोनों टीमें अपना पूरा जोर लगा देगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL के पहले संस्करण से खेल रही है, टीम पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है।

गुजरात टाइटंस 2022 से लीग में खेल रही है, अपने 5 संस्करण में से टीम 3 बार फाइनल में पहुंची है। दोनों पहली बार फाइनल में आमने सामने होगी लेकिन इनके बीच कुल 9 मैच हो चुके हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सर्वाधिक स्कोर 254 रन है, जो रजत पाटीदार एंड टीम ने इसी सीजन क्वालीफायर-1 में बनाया था। GT का RCB के सामने सर्वाधिक स्कोर 205 ही है।

हर सीजन के आंकड़े देखें तो 2022 में दोनों के बीच 2 मैच हुए थे, दोनों ने 1-1 जीते थे 2023 में हुए एकमात्र मैच में गुजरात ने बाजी मारी थी 2024 में दोनों मैच RCB ने जीते थे। 2025 में हुए एकमात्र मैच में गुजरात जीती थी। इस संस्करण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 3 मैच हो चुके हैं।

24 अप्रैल को बेंगलुरु में हुए मैच में RCB ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी, विराट कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन बनाए थे। साईं सुदर्शन ने इस मैच में शतक लगाया था। दूसरी बार टीम 30 अप्रैल को आमने सामने हुई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में GT ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाया था। तीसरी बार टीम क्वालीफायर-2 में भिड़ी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों के बड़े अंतर से हराया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए थे और GT को 162 रनों पर ढेर कर दिया था।

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #RCBvsGT

RELATED ARTICLE