डेस्क। कतर के प्रमुख रस लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित बरजान गैस आपूर्ति संयंत्र (Qatar Gas Plant) में रविवार रात एक भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 54 कर्मचारी घायल हो गए हैं, जबकि 18 अन्य अभी भी लापता हैं। दरअसल, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ईरान की बमबारी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी के बाद कर्मचारी टर्मिनल में दोबारा परिचालन शुरू करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान यहां विस्फोट के कारण आग लग गई।
यह भी पढ़ें-60 दिन से ज्यादा जंग नहीं लड़ सकता अमेरिका, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
दुनिया के शीर्ष प्राकृतिक गैस उत्पादकों में शुमार कतर के इस प्रमुख निर्यात केंद्र में हुए हादसे से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उथल-पुथल मच सकती है। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण कतर अपने ग्राहकों को गैस की आपूर्ति नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते कतर ने अपना उत्पादन बंद कर दिया था।
कतर के लिये ‘बरजान’ प्लांट बेहद अहम है। इसकी क्षमता रोजाना लगभग 1.4 अरब स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस बेचने की थी। कतर दुनिया के टॉप नेचुरल गैस उत्पादकों में से एक है, ऐसे में यहां के इंडस्ट्रियल एरिया में हुए इस बड़े धमाके का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है। उधर ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के चलते कतर अपने सप्लायर को गैस की आपूर्ति नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते कतर ने अपना उत्पादन बंद कर दिया था।

अधिकारियों के मुताबिक मार्च में एक ईरानी मिसाइल ‘रास लफ्फान’ से टकराई थी, जिससे वहां भीषण आग लग गई थी और बड़ा नुकसान हुआ था। ईरान के लगातार हमलों के चलते कतर ने वहां पहले ही गैस का उत्पादन रोक दिया था। अब जब यूएस-ईरान के बीच बातचीत और होर्मुज में ढील देने के चलते पश्चिमी एशिया के हालात सुधरने की संभावनाओं के बीच कतर ने दोबार से अपने एक्सपोर्ट टर्मिनल को शुरू करने पर काम शुरू किया था। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया।
Tag: #nextindiatimes #QatarGasPlant #Iran




