33 C
Lucknow
Saturday, May 2, 2026

60 दिन से ज्यादा जंग नहीं लड़ सकता अमेरिका, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

डेस्क। अमेरिका (Us) में 60 दिनों से ज्यादा जंग लड़ने पर कानूनी रोक है। अब इस कानून को लेकर डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी कांग्रेस के बीच मतभेद सामने आया है। ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की औपचारिक सूचना 2 मार्च को दी गई थी। इसका मतलब है कि 60 दिनों की समय सीमा 1 मई को खत्म हो गई है लेकिन ट्रंप प्रशासन दावा कर रहा है कि युद्ध विराम की वजह से यह समय सीमा रुक गई थी।

यह भी पढ़ें-इजरायल-ईरान के युद्ध से इन देशों को मिला बंपर फायदा, कर रहे खूब कमाई

यह नियम वॉर पावर्स रेजोल्यूशन से आया है। इसे 1973 में राष्ट्रपति की बेकाबू सैन्य शक्तियों को सीमित करने के लिए पास किया गया था। यह कानून राष्ट्रपति को बिना किसी पूर्व मंजूरी के अमेरिकी सशस्त्र बलों को युद्ध में भेजने की इजाजत देता है, लेकिन सिर्फ 60 दिनों की अवधि के लिए। इससे आपात स्थिति में राष्ट्रपति को मदद मिलती है, लेकिन इससे लोकतांत्रिक निगरानी के बिना लंबे समय तक चलने वाले युद्धों को रोका जा सकता है।

अगर युद्ध को 60 दिनों से ज्यादा समय तक जारी रखने की जरूरत पड़ती है तो कांग्रेस को इसमें दखल देना होगा। कांग्रेस सैन्य बल के इस्तेमाल की मंजूरी देकर या फिर औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा करके दखल दे सकती है। राष्ट्रपति के लिए भी यह जरूरी है कि वह किसी भी सैन्य अभियान को शुरू करने के 48 घंटे के अंदर कांग्रेस को इसकी सूचना दें।

यह कानून वियतनाम युद्ध के बाद लाया गया था जब अमेरिकी राष्ट्रपतियों पर देश को बिना किसी उचित जांच पड़ताल के लंबे समय तक चलने वाले युद्ध में घसीटने का आरोप लगा था। इसे राष्ट्रपति और कांग्रेस के बीच संतुलन बहाल करने के लिए बनाया गया था।

Tag: #nextindiatimes #US #America #IranWar

RELATED ARTICLE