टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप भी इन दिनों कोई नया स्मार्ट TV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Haier ने इंडियन मार्केट में अपनी नई Mini LED M70 Series TV लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने 43 इंच से लेकर 85 इंच तक के 5 स्क्रीन साइज मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने इन टीवी में Mini LED टेक्नोलॉजी का यूज किया है।
यह भी पढ़ें-नई स्मार्टवॉच Honor Watch 5 Pro लांच, हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग फीचर्स हैं कमाल
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Haier M70 सीरीज में 4K रेजोल्यूशन वाला Mini LED D-LED पैनल मिल रहा है। टीवी में Micro Dimming टेक्नोलॉजी कई हिस्सों में फोटो का एनालिसिस करके ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को सीन के हिसाब से एडजस्ट कर सकती है।
टीवी में AI Picture Quality Engine भी मिल रहा है, जो रियल टाइम में कंटेंट को प्रोसेस कर सकता है। साथ ही इसमें AI HDR Enhancer HDR कंटेंट की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और हाइलाइट्स को बेहतर करता है। जबकि AI Colour Boost कलर रिप्रोडक्शन को बेहतर बनाता है। टीवी में AI Motion तेज मूवमेंट वाले वीडियो में क्लैरिटी बढ़ाता है और AI Noise Reduction विजुअल नॉइस को कम करता है। टीवी Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करते हैं और इनमें 93 परसेंट तक DCI-P3 कलर गैमट कवरेज मिल जाता है।

ऑडियो की बात करें तो 55 इंच और उससे बड़े मॉडल में 50W के 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम मिल रहे हैं, जिसमें इंटीग्रेटेड सबवूफर भी दिया गया है। जबकि 43 इंच मॉडल में 30W ऑडियो आउटपुट मिल जाता है। साथ ही टीवी Dolby Atmos और Total Sonics को भी सपोर्ट करते हैं जिससे एक खास एक्सपीरियंस मिलता है।
टीवी में गेमिंग के लिए MEMC, VRR और ALLM जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। साथ ही इसमें Gaming Bar, Shadow Enhancement और Crosshair Assist भी मिल जाता है। गेमिंग के लिए 120Hz (DLG) फीचर का भी सपोर्ट मिल जाता है। हालांकि स्पेसिफिकेशन में डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 60Hz बताया गया है।
Tag: #nextindiatimes #Haier #HaierMiniLEDM70SeriesTV




