ऑटो डेस्क। वाहन निर्माता बजाज की ओर से भारत में आज दो मौजूदा मोटरसाइकिल के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया गया है। निर्माता की ओर से नई Bajaj Pulsar 125 और 150 की को लाया गया है। निर्माता की ओर से इन दोनों मोटरसाइकिल के मूल डिजाइन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसमें कई छोटे बदलावों के साथ नए फीचर्स को दिया गया है।
यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप
दोनों मोटरसाइकिल में अब पांच इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स को दिया गया है। पल्सर 150 में निर्माता ऑयल कूल्ड तकनीक, नए ग्राफिक्स, एलईडी लाइट, मोनोशॉक सस्पेंशन, नया एग्जॉस्टएग्जॉस्ट सिस्टम, डायमंड टाइप फ्रेम को ऑफर किया गया है। वहीं 125 पल्सर में राइड मोड्स में स्पोर्ट्स, रोड, रेन, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, आगे की ओर डिस्क ब्रेक, पीछे ड्रम ब्रेक, स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स को दिया गया है।

बजाज पल्सर 125 में पहले की तरह ही 124.38 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 11.6 बीएचपी और 11.4 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें पांच स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं पल्सर 150 में 149.5 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 13.8 बीएचपी और 14.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें भी पांच स्पीड ट्रांसमिशन को दिया गया है।
निर्माता की ओर से 125 सीसी पल्सर की नई मोटरसाइकिल को 92900 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं पल्सर 150 की नई जेनरेशन को 1.15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Tag: #nextindiatimes #BajajPulsar125 #Bajaj




