41.1 C
Lucknow
Thursday, April 10, 2025

राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को भेजा नए साल का खास बधाई संदेश

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने नए साल (New Year) को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को अपना बधाई संदेश भेजा है। पुतिन (Putin) ने अपने संदेश में कहा कि दुनिया में कठिन अंतरराष्ट्रीय स्थिति के बावजूद, दोनों देशों के बीच संबंध और बेहतर ही हुए हैं।

यह भी पढ़ें-एटा: अखिलेश यादव ने BJP पर जमकर साधा निशाना, गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

रूसी राष्ट्रपति (Putin) ने पिछले वर्ष में भारत और रूस के द्विपक्षीय सहयोग का भी उल्लेख किया। पुतिन (Putin) ने अपने संदेस में लिखा,-“रूस (Russia) और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी गतिशील रूप से विकसित हो रही है। पिछले वर्ष से व्यापार असाधारण रूप से उच्च दर से बढ़ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं।”

We wish good luck to our friends Putin mentioned Indias Lok Sabha elections  PM Narendra Modi - India Hindi News - दोस्त को शुभकामनाएं; लोकसभा चुनाव  2024 के लिए पुतिन का मोदी

पुतिन ने द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने और क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के प्रयासों में समन्वय के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग पर भी जोर दिया। पुतिन (Putin) ने आगे शंघाई सहयोग संगठन और जी20 में भारत की अध्यक्षता के परिणामों की सराहना की और कहा कि मॉस्को और नई दिल्ली बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करना जारी रखेंगे।

इसके अलावा, व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने बेलारूस, ताजिकिस्तान, अजरबैजान, उज्बेकिस्तान, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों को नए साल (New Year) की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि 28 दिसंबर को पुतिन (Putin) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। दोनों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई थी।

Tag: #nextindiatimes #Putin #newyear #PmModi

 

 

 

RELATED ARTICLE

close button