टेक्नोलॉजी डेस्क। ओप्पो ने भारत में अपना नया बजट फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Oppo A6c के नाम से पेश किया है। यह स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी की बजट ‘A’ सीरीज फोन है जिसमें दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। साथ ही फोन दो कलर ऑप्शन में भी आता है। फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, पढ़ें इसके स्पेसिफिकेशन्स
कीमत की बात करें तो भारत में Oppo A6c के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके टॉप-एंड वेरिएंट जिसमें 4GB + 128GB स्टोरेज है उसकी कीमत 16,999 रुपये है। डिवाइस अभी भारत में Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन Feather White और Stone Brown कलर में आता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। कंपनी का दावा है कि इस फोन धूल और पानी की बूंदों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा डिवाइस में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट है, जिसके साथ Mali-G57 GPU मिल रहा है।
फोटोग्राफी के लिए Oppo A6c में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में f/2.2 अपर्चर मिल रहा है जो 81-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस वाला 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस से आप 1080p/30 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में 7,000mAh की बैटरी, USB Type-C पोर्ट और 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
Tag: #nextindiatimes #Oppo #OppoA6c




