34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

CM पद से इस्तीफे के बाद आया नीतीश का पहला बयान, RJD पर बोला हमला

Print Friendly, PDF & Email

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपना त्याग पत्र (resignation) राज्यपाल को सौंप दिया है। महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें-नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, NDA के साथ बनाएंगे सरकार

वहीं, इस्तीफा के बाद नीतीश (Nitish Kumar) ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह शीघ्र ही आगे की रणनीति घोषित करेंगे। कहा कि महागठबंधन सरकार खत्म हो चुकी है। नीतीश (Nitish Kumar) ने कहा कि महागठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। वहीं, सरकार के कामकाज का राजद (RJD) द्वारा श्रेय लेने पर नीतीश (Nitish Kumar) ने नाराजगी जताई।

Nitish Kumar Resign: इस्तीफा के बाद CM नीतीश की आई पहली प्रतिक्रिया, RJD पर  बोला बड़ा हमला; इस बात पर जताई नाराजगी - Nitish Kumar Resign After  resignation PM Narendra Modi called

मुख्यमंत्री ने कहा आइएनडीआइए (INDIA) बनाने और कामकाज आगे बढ़ाने का काफी प्रयास किया लेकिन अन्य लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश (Nitish Kumar) ने कहा कि आज मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार भंग करने के लिए भी कहा है। यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं था…मुझे सभी से विचार मिल रहे थे। मैंने उन सभी की बात सुनी। आज सरकार भंग हो गयी है।

महागठबंधन पर बरसते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि नया INDIA गठबंधन जो डेढ़ साल से था, उस पार्टी के लोग दावा कर रहे थे कि सारी मेहनत वही लोग कर रहे हैं। ये बात गलत थी। आज हम अलग हो गए हैं। पहले का गठबंधन छोड़कर नया गठबंधन बनाएंगे।

Tag: #nextindiatimes #NitishKumar #bihar #politics

RELATED ARTICLE