34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

महुआ मोइत्रा का समर्थन करने पर ममता बनर्जी पर भड़के निशिकांत दुबे

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर लोकसभा में सवाल पूछने के आरोप का मामला अभी भी गरमाया हुआ है। अब जब ममता बनर्जी ने महुआ का समर्थन किया है तो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे फिर से भड़क गए हैं।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ममता बनर्जी के टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का समर्थन करने पर हमला बोला है। ममता पर निशाना साधते हुए दुबे ने कहा कि उनके लिए तो दाऊद इब्राहिम भी गद्दार नहीं है। दुबे ने कहा कि चुनाव तो दाऊद भी जीत जाएगा लेकिन इससे कोई देशद्रोही सही नहीं साबित होता है।

भाजपा नेता निशिकांत ने कहा कि ममता बनर्जी के सिद्धांत के अनुसार दाऊद इब्राहिम भी सही है, क्योंकि अगर वो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ता है तो मुझे लगता है कि 99 फीसद संभावना है कि वो चुनाव जीत जाएगा। दरअसल एक दिन पहले सीएम ममता ने कहा था कि वो अगले चुनाव में भी महुआ मोइत्रा को चुनाव लड़ाएंगी, क्योंकि इससे उन्हें फायदा ही होगा। उन्होंने कहा कि 2024 में भी महुआ चुनाव लड़ेंगी और भाजपा की एजेंसियों द्वारा फसाने की कोशिशें काम नहीं आएगी।

निशिकांत ने कहा कि महुआ मोइत्रा ने सिर्फ दर्शन हीरानंदानी को लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान नहीं किया था, इसे कई स्थानों दिल्ली, बेंगलुरु, सैन फ्रांसिस्को से लॉग इन किया गया था। भाजपा नेता ने कहा कि यह एक बड़ी साजिश है। भाजपा नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन का इतिहास है कि वे दाऊद इब्राहिम जैसे भ्रष्ट, देशद्रोही व्यक्तियों को पसंद करते हैं।

Tag: #nextindiatimes #TMC #nishikantdubey #mahumoitra

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE