ऑटो डेस्क। Vinfast ने वियतनाम में अपनी नई पीढ़ी की VF 8 कार पेश की है। यह एक बड़ी डी-सेगमेंट इलेक्ट्रिक एसयूवी (D-Segment Electric SUV) है। कंपनी ने इसके डिजाइन, केबिन तकनीक और ड्राइविंग हार्डवेयर में कई बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी का कहना है कि इस मॉडल को उसकी खुद की इंजीनियरिंग टीम ने तैयार किया है। इसका मकसद कार की स्थिरता, आराम और इस्तेमाल को पहले से बेहतर बनाना है।
यह भी पढ़ें-लॉन्च हो गई Mahindra की सबसे हाईटेक Electric SUV, मिलेंगे ये फीचर्स
नई जेनरेशन की Vinfast VF8 में 60.13kWH का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें आगे के पहियों को पावर देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 228hp की पावर और 330nm का टॉर्क जनरेट करती है। NEDC के मुताबित यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किमी तक चल सकती है। कंपनी का दावा है कि इसे 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज होने में 30 मिनट से भी कम का समय लगता है।
जनरेशन अपडेट के साथ Vinfast ने VF8 को पहले से ज्यादा स्लीक और आधुनिक लुक दिया है। इसकी हेडलाइट्स अब ज्यादा एग्रेसिव लगती हैं क्योंकि इसमें आइब्रो के आकार की सेगमेंट डे-टाइम रनिंग लैंप्स दी गई हैं जो एक V-आकार के लाइटबार से जुड़ी हैं। इसका बंद ब्लैक ग्रिल बंपर के साथ आसानी से मिल जाता है। बंपर बीच में से ब्लैक है और इसके निचल हिस्से में अंदरूनी पार्ट्स को ठंडा रखने के लिए एयर वेंट्स दिए गए हैं।

इसके पुराने मॉडल में 15.6 इंच की स्क्रीन थी जबकि नए मॉडल में उससे छोटी 12.9 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। हालांकि, इसमें एक नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी जोड़ा गया है। इसका 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी नया है लेकन इसमें पहले की तरह ही कॉलम पर लगा हुआ ड्राइव-सिलेक्टर स्टॉक मिलता है। सुरक्षा के मामले में इसमें ADAS सुइट, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिया गया है।
हालांकि, इस कार की भारत में लॉन्च होने की संभावना नहीं है। नई VF8 में नए डिजाइन वाले 19-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ऊपर की तरफ उठती हुई विंडोलाइन की वजह से यह पहले से ज्यादा ड्रामेटिक लगती है। व्हील आर्च और दरवाजों के निचले किनारों पर कंट्रास्ट के लिए ग्लॉस-ब्लैक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है।
Tag: #nextindiatimes #VinfastVF8 #Vinfast




