39 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

Motorola के दो नए 5G फोन लॉन्च; मिल रहे कमाल के फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। मोटोरोला ने भारत में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं जिन्हें कंपनी ने Moto G37 और Moto G37 Power के नाम से पेश किया है। ये हैंडसेट देश में कंपनी की नई G-सीरीज के तहत पेश किए गए हैं। डिवाइस एंट्री-लेवल प्राइस सेगमेंट में आते हैं।

यह भी पढ़ें-शुरू हुई Samsung Galaxy F36 5G की सेल, मिल रहा 1500रु. का डिस्काउंट

दोनों डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिल रहा है। जहां स्टैंडर्ड वेरिएंट में 5,200mAh बैटरी है, जबकि पावर मॉडल 7,000mAh बैटरी के साथ आता है। दोनों डिवाइस Android 16 पर रन करते हैं। दोनों डिवाइस 25 मई से फ्लिपकार्ट, Motorola India की वेबसाइट और देश भर के रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

वहीं कंपनी अभी इन डिवाइस पर खास लॉन्च ऑफर भी दे रही है जहां ग्राहक IDFC, ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर Moto G37 और Moto G37 Power पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। दोनों हैंडसेट में 8-bit वाली 6.6-इंच HD+ LCD स्क्रीन देखने को मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिल रही है। डिवाइस में पावरफुल MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट मिल रहा है।

जहां G37 में 4GB LPDDR4x RAM है, वहीं G37 पावर 8GB तक LPDDR4x RAM के साथ आता है। दोनों डिवाइस में खास RAM Boost फीचर भी मिल रहा है जिसका इस्तेमाल करके आप फोन की RAM को 12GB तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए Moto G37 और Moto G37 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जिसका अपर्चर f/1.8 है। जबकि डिवाइस का दूसरा कैमरा 2-इन-1 लाइट सेंसर है। सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा है।

Tag: #nextindiatimes #Motorola #MotoG37Power

RELATED ARTICLE