32 C
Lucknow
शुक्रवार, अगस्त 14, 2026

Motorola का Moto G Max लॉन्च; 7,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी ये खूबी

टेक्नोलॉजी डेस्क। मोटोरोला ने अपनी जी-सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G Max को लॉन्च कर दिया है। यह ‘Max’ ब्रांडिंग के साथ आने वाला दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने Motorola Edge 70 Max को लॉन्च किया था। इस फोन में 6.72-इंच की फुल HD+ LCD स्क्रीन दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

यह भी पढ़ें-7,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo का दमदार फोन; मिलेंगी ये खूबियां

इस फोन को Qualcomm के Snapdragon 6s Gen 4 चिप और Android 16 के साथ मार्केट में उतारा गया है। Moto G Max स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट 6 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga, और Pantone Stargazer कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए आएगा।

मोटोरोला के लेटेस्ट Moto G Max स्मार्टफोन को 6.72-इंच के (1,080 x 2,400 पिक्सल) फुल-HD+ LCD स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक की है। इस फोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है।

फोटोग्राफी की बात करें तो Moto G Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 लेंस है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी Hello UI पर रन करेगा, जिसे दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कनेक्टिविटी की बात करें तो मोटोरोला का यह फोन डुअल-SIM 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ ही फोन में USB Type-C पोर्ट मिलेगा। यह फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Tag: #nextindiatimes #Motorola #MotoGMax

RELATED ARTICLE