डेस्क। भारत हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। लेकिन हर साल की तरह ही इस साल भी एक सवाल ने लोगों को कंफ्यूज कर रखा है कि, भारत इस साल अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा या 80वां? 1947 में भारत को आजादी मिली। स्वतंत्रता के कितने साल राष्ट्र ने देखें हैं और इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की कौन सी वर्षगांठ मनाई जा रही है?
यह भी पढ़ें-जानें कब बना था बॉलीवुड का पहला ‘देशभक्ति’ गीत, हो गया था सुपरहिट
अगर आप इसका गणित समझ लें तो हर साल होने वाली कंफ्यूजन से बच सकते हैं। 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) मना रहा है। लेकिन 15 अगस्त 1947 से 15 अगस्त 2026 तक भारत की आजादी के 79 वर्ष पूरे होंगे। यही वजह है कि 79 और 80 को लेकर लोगों के बीच भ्रम देखने को मिल रहा है।
भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी। सरकारी रिकॉर्ड भी 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति की तारीख के रूप में दर्ज करता है। दरअसल, अगर 1947 को पहला स्वतंत्रता दिवस माना जाए, तो 2026 में यह 80वीं बार मनाया जाएगा। वहीं, स्वतंत्रता के पूरे हुए वर्षों की गणना करें तो 79 वर्ष होते हैं। इसे आसान शब्दों में कहें तो इस वर्ष भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस है,जबकि देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे हुए हैं।

15 अगस्त 1947 को भारत ने लगभग दो शताब्दियों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के बाद स्वतंत्रता प्राप्त की। यह स्वतंत्रता लंबे स्वतंत्रता आंदोलन, अनेक आंदोलनों और असंख्य लोगों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम थी। 2026 का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस है। इस साल के आयोजनों में ‘वंदे मातरम् के 150 साल (150 Years of Vande Mataram)’ और ‘विकसित भारत 2047 के लिए युवा शक्ति (Yuva Shakti for Viksit Bharat@2047)’ जैसे विषयों को भी प्रमुखता दी जा रही है।
Tag: #nextindiatimes #IndependenceDay2026




