37 C
Lucknow
Monday, April 20, 2026

ये हैं आधुनिक बेसबॉल के जनक, खेल को लेकर बनाए थे कुछ ऐसे नियम

स्पोर्ट्स डेस्क। बेसबॉल आज दुनिया में एक प्रसिद्ध खेल के रूप में जाना जाता है। इसके जनक अलेक्जेंडर कार्टराइट थे, जिन्होंने इस खेल के नियम बनाए और इसे पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें आधुनिक baseball खेल के जनक के रूप में जाना जाता है। अलेक्जेंडर जॉय कार्टराइट का जन्म 17 अप्रैल 1820 को न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था।

यह भी पढ़ें-मां ने गहने बेचकर दिलाए जूते, पढ़ें IPL डेब्यू पर इतिहास रचने वाले साकिब हुसैन की कहानी

उनके पिता एक समुद्री कप्तान थे। अलेक्जेंडर कार्टराइट के 6 भाई-बहन थे लेकिन कार्टराइट का रुझान खेलों की तरफ ज्यादा था। जीवन के शुरूआती दौर में उन्होंने अपना घर चलाने के लिए कई तरह के काम और नौकरियां भी की। इस दौरान भी खेल के प्रति उनका जुनुन कम नहीं हुआ।काम के बाद जैसे ही उन्हें समय मिलता, वे मैनहट्टन की सड़कों पर फायर फाईटर दल के अपने साथी कर्मचारियों के साथ बल्ले और गेंद से खेलते थे।

उस समय गेंद और बल्ले से ‘टाउन ‘बॉल’ जैसे खेल खेले जाते थे, जिनसे ही बाद में आगे चलकर बेसबॉल जैसे खेल का विकास हुआ। 1845 में उन्होंने निकरबॉकर रूल्स बनाए, जिनमें 90 फीट की दूरी पर बेस तय किए गए।मैदान को डायमंड के आकार में व्यवस्थित किया गया।तीन स्ट्राइक पर बल्लेबाज आउट होने का नियम और फाउल लाइन का निर्धारण किया। इन नियमों ने खेल को अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक बनाया। उन्होंने एलिजा एन गेरिट्स वैन वी से शादी की, जो एक डच परिवार से थीं।

1846 में होबोकेन के एलिशियन फील्ड में पहला आधिकारिक बेसबॉल मैच खेला गया। यह मैच निकरबॉकर टीम और दूसरी टीम के बीच हुआ और इसे आधुनिक बेसबॉल का पहला संगठित मुकाबला माना जाता है। नतीजतन कार्टराइट के प्रयासों से बेसबॉल केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि एक संरचित खेल बन गया।

Tag: #nextindiatimes #baseball #Sports

RELATED ARTICLE

close button