37 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

मां ने गहने बेचकर दिलाए जूते, पढ़ें IPL डेब्यू पर इतिहास रचने वाले साकिब हुसैन की कहानी

स्पोर्ट्स डेस्क। बिहार के गोपालगंज से निकलकर हैदराबाद के मैदान पर Sakib Hussain आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। 21 साल का यह खिलाड़ी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गया है जिन्होंने डेब्यू मैच में ही 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।

यह भी पढ़ें-जानें कितनी है विराट कोहली की प्रॉपर्टी? विदेश में भी है आलीशान घर

साकिब का क्रिकेट के शिखर तक पहुंचने का सफर संघर्षों से भरा हुआ रहा। एक समय था जब उनके पास जूते खरीदने तक के पैसे नहीं थे। साकिब के पिता एक मजदूर थे। उन्हें बमुश्किल 200-300 रुपये दिहाड़ी मिलती थी। इतने कम पैसों में परिवार का पेट पालना ही बड़ी चुनौती थी ऐसे में डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना साकिब के लिए किसी लग्जरी से कम नहीं था।

शुरुआत में वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते थे लेकिन उनकी गेंदबाजी की रफ्तार ने दोस्तों को प्रभावित किया और उन्होंने साकिब को क्रिकेट की दुनिया में किस्मत आजमाने की सलाह दी। क्रिकेट की राह पकड़ने के बाद भी चुनौतियां कम नहीं हुईं। साकिब को प्रोफेशनल स्पाइक्स (जूते) की जरूरत थी जिनकी कीमत 10 से 15 हजार रुपये हुआ करती थी। एक मजदूर पिता के लिए यह रकम जुटाना असंभव था।

साकिब आज भी याद करते हैं कि कैसे वह जूतों के लिए घर आकर रोने लगे थे। बेटे के आंसू और उसके जुनून को देखकर मां ने अपने गहने बेचने का कड़ा फैसला लिया। उन गहनों से मिले पैसों से साकिब के लिए स्पाइक्स खरीदे गए। आईपीएल 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने साकिब पर 30 लाख रुपये का दांव लगाया।

Tag: #nextindiatimes #SakibHussain #IPL2026

RELATED ARTICLE

close button