36.9 C
Lucknow
गुरूवार, जून 4, 2026

Horoscope: मंगलदेव का हर्ष योग शत्रुओं पर पड़ेगा भारी, पढ़ें राशिफल

मेष:भाग्य का नौवां भाव जब इस नक्षत्र के चंद्रमा से रोशन हो, तो मन में उत्साह और हल्कापन स्वाभाविक रूप से आता है। लग्नेश मंगलदेव आज भी अपनी राशि मेष में पहले भाव में विराजमान हैं। आत्मविश्वास और शारीरिक एनर्जी का स्तर आज पीक पर रहेगा, बस जल्दबाजी और जिद से बचते रहिए। तीसरे भाव में बुधदेव अब आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं। यह राहु का नक्षत्र है और इसमें असाधारण एनालिटिकल पावर होती है।

वृषभ :धनु राशि के चंद्रदेव आज आपके आठवें भाव में पूर्वाषाढा नक्षत्र में विराजमान हैं। कल के मूल नक्षत्र की गहरी बेचैनी की तुलना में आज का माहौल काफी बेहतर है। लग्नेश शुक्रदेव दूसरे भाव में बुधदेव के साथ मित्र राशि मिथुन में हैं। धन, परिवार और वाणी के मोर्चे पर दिन अनुकूल है। बुधदेव अब आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं, जिससे फाइनेंशियल कम्युनिकेशन में एनालिटिकल क्लैरिटी आएगी। 

मिथुन :लग्नेश बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। यह राहु का नक्षत्र है और इसमें एक गजब की एनालिटिकल पावर होती है। आज आप जो भी प्रॉब्लम सुलझाने बैठेंगे, उसमें एक ब्रेकथ्रू लेवल की सोच काम करेगी। शुक्रदेव भी लग्न में साथ हैं। व्यक्तित्व में एक स्वाभाविक चार्म और आकर्षण रहेगा, जहां भी जाएंगे लोग सुनेंगे। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से आर्थिक लाभ के रास्ते खुले हैं। दसवें भाव में शनिदेव करियर में मेहनत का फल दे रहे हैं, निरंतरता बनाए रखें।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शानदार बीतेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। छात्रों को आज अपनी मेहनत का मीठा फल मिलेगा। अगर आज कुछ छात्र विदेश से पढ़ाई करना चाहते हैं तो उन्हें इसमें सफलता मिलेगी। आज आप अपनी विलासिता पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या: चंद्रदेव चौथे भाव में विराजमान होकर घर और परिवार के माहौल को सकारात्मकता से भरेंगे। मां के साथ रिश्तों में मिठास आएगी और मन को एक सुकून का अहसास होगा। दसवें भाव पर चंद्रदेव की दृष्टि करियर पर भावनात्मक ध्यान केंद्रित करेगी। जो काम आज करेंगे, उसमें दिल भी लगेगा। दसवें भाव में लग्नेश बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में आ गए हैं, जो विश्लेषण और समस्या-सुलझाने की ताकत को और पैना कर देता है।

तुला:दसवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति करियर के स्वर्णिम दौर को आगे बढ़ा रहे हैं। जो लोग पेशेवर जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, उनके लिए यह दौर बहुत महत्वपूर्ण है। योगकारक शनिदेव छठे भाव में होने से प्रतिस्पर्धा में आपका पलड़ा भारी रहेगा। सातवें भाव में अपनी राशि के मंगलदेव रिश्तों में जोश लाते हैं, लेकिन भरणी के दूसरे पद की ऊर्जा से कल की तुलना में ज्यादा संतुलित है। आर्थिक मामलों में शुक्रदेव का साथ भाग्य से लाभ दिला सकता है।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज दफ्तर में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव मिल सकता है।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :जो लोग विवाह या व्यापारिक गठजोड़ की सोच रहे हैं, उनके लिए यह दौर बेहद शुभ है। लग्नेश शनिदेव तीसरे भाव में अनुशासन के साथ संचार में मेहनत का भाव देते हैं। चौथे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में भरणी नक्षत्र के दूसरे पद से घर में ऊर्जा और संपत्ति के मामलों में दृढ़ता लाएंगे। दूसरे भाव में राहु से बड़े वित्तीय लेन-देन में थोड़ी सतर्कता रखें। प्रेम जीवन में बृहस्पति की कृपा और एकांत में साथी के साथ बिताया समय रिश्ते को गहरा करेगा।

कुंभ :पांचवें भाव में योगकारक शुक्रदेव पुनर्वसु में और बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में एक साथ हैं। यह संयोग रचनात्मक विचारों में एकदम अनूठा और अप्रत्याशित निखार लाएगा। छठे भाव में उच्च राशि के बृहस्पति स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा में लगातार बेहतरी का दौर जारी रखेंगे। लग्नेश शनिदेव दूसरे भाव में होने से धन प्रबंधन में अनुशासन आवश्यक है। खर्चों पर लगाम रखें। तीसरे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में भरणी के दूसरे पद से बोल्ड और जिम्मेदार संचार की ऊर्जा देंगे।

मीन:दूसरे भाव में मंगलदेव अपनी राशि में भरणी के दूसरे पद से धन के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण देंगे। लग्न में शनिदेव की उपस्थिति थकान और जिम्मेदारियां दोनों लाती है। आराम को प्राथमिकता दें। बारहवें भाव में राहु से खर्चों पर नजर रखें। छठे भाव में केतु पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को उभार सकते हैं। लव लाइफ में बृहस्पति की कृपा और दिग्बली शुक्र का संयोग घर में सुख और साथी के साथ प्रेम की वृद्धि करेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE