36.4 C
Lucknow
रविवार, जून 14, 2026

जानें मर्लिन मुनरो की मौत और मकान नंबर 12305 का रहस्य, एंट्री पर लिखा था कुछ ऐसा

एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड की गुजरे जमाने की हसीन एक्ट्रेस रहीं Marilyn Monroe की महज 36 वर्ष की उम्र में हुई असमय मृत्यु लंबे समय से रहस्य और चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी मौत को लेकर कई तरह की कहानियां और अटकलें दशकों से चर्चा में रही हैं। मुनरो अपने अंतिम घर में केवल छह महीने रहीं, लेकिन जिस घर में उनकी मृत्यु हुई, वह अब फैन्स के लिए एक अट्रैक्शन जैसा बन गया है।

यह भी पढ़ें-इस फिल्म को बनाने के लिए बेचनी पड़ी जमीन, होश उड़ा देने वाली थी एक्ट्रेस की फीस

करीब 2,000 स्क्वायरफुट में बने इस घर का लुक साधारण था, लेकिन इसका स्पैनिश-औपनिवेशिक शैली का डिजाइन अपने भीतर इतिहास की जटिल परतें समेटे हुए था। लाल टाइलों की छत, सफेद प्लास्टर की दीवारें और मेहराबदार खिड़कियां उस दौर की आर्किटेक्चरल स्टाइल का हिस्सा थीं, जो कैलिफोर्निया के औपनिवेशिक अतीत को रोमांटिक रूप में पेश करती थीं।

जहां बाद के वर्षों में इस घर को मुनरो के दुखद अंतिम दिनों के प्रतीक के रूप में देखा गया, वहीं स्वयं मुनरो इसे संभावनाओं और सुकून की जगह मानती थीं। उन्होंने अपने करीबी लोगों से बातचीत और पत्रों में घर की प्राइवेसी, मजबूत दीवारों, सुरक्षित खिड़कियों और स्विमिंग पूल के आसपास के छोटे लेकिन आरामदायक प्रिमाइस की तारीफ की थी। घर को सजाने के लिए वह मेक्सिको से सामान भी लाई थीं।

मुनरो इस घर को अपने उन दोस्तों के लिए सेफ ठिकाने के रूप में देखती थीं जो किसी परेशानी में हों। घर की एंट्री गेट पर लगी प्रसिद्ध टाइल, जिस पर लैटिन में ‘कुर्सुम पर्फिसियो’ यानी ‘यात्रा का अंत’ लिखा था, उन्हें आशा का प्रतीक लगती थी।

Tag: #nextindiatimes #MarilynMonroe #Hollywood #Entertainment

RELATED ARTICLE