6 सीटर Mahindra XEV 9S हुई लॉन्च, अब मिलेंगे पहले से बेहतर फीचर्स

ऑटो डेस्क। Mahindra ने XEV 9s का 6-सीट विकल्प लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.25 लाख रुपए है। कंपनी के मुताबिक, सेकंड-रो के लिए कैप्टन सीटों से बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है। XEV 9s का 6-सीट विकल्प पैक टू एबव, पैक थ्री एबव ट्रिम स्तरों में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें-बेहतर लुक के साथ पेश होगी 2026 Mahindra Thar Facelift, टेस्टिंग शुरू

कैप्टन सीट्स के अलावा Mahindra XEV 9s के इंटीरियर में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। इन सीटों के अलग-अलग आर्मरेस्ट दिए गए हैं जिन्हें तीसरी-रो तक पहुंचने के लिए ज्यादा जगह बनाने के लिए ऊपर उठाया जा सकता है। कैप्टन सीट्स की जगह का मतलब यह भी है कि 7-सीट वाले कॉन्फिगरेशन की तुलना में थर्ड-रो में आना-जाना आसान होगा।

इन कैप्टन सीट्स की वजह से खाली हुई फ्लोर स्पेस थर्ड-रो में बैठे लोगों को अपने पैर बेहतर तरीके से फैलाने की जगह देगा जिससे कुल मिलाकर कंफर्ट में सुधार होगा। 7-सीट वाले वेरिएंट में पीछे से एसी वेंट्स और डुअल 65W USB चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं वैसी ही रखी गई हैं।

6-सीट का यह विकल्प एंट्री-लेवल पैक वन अबव ट्रिम को छोड़कर बाकी सभी ट्रिम्स में उपलब्ध है। पैक टू और पैक थ्री वेरिएंट 79kWh बैटरी पैक के साथ आते हैं जबकि पैक टू को 70kWh यूनिट के साथ भी बेचा जाता है। सभी वेरिएंट्स में पीछे की तरफ एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 380nm का टॉर्क जनरेट करती है। पैक-टू वेरिएंट्स को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स की मोटर 286hp की पावर जनरेट करती है जबकि पैक टू का मोटर आउटपुट 245hp तक लिमिटेड है।

Tag: #nextindiatimes #MahindraXEV9S #Mahindra

RELATED ARTICLE