34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

लखनऊ ने RCB की उड़ाई धज्जियां, मयंक यादव के मुरीद हुए सिद्धू

Print Friendly, PDF & Email

स्पोर्ट्स डेस्क। लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 28 रनों से हरा दिया है और लगातार सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में एक बार फिर रफ्तार के सौदागर मयंक यादव (Mayank Yadav) ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया।

यह भी पढ़ें-IPL 2024: राजस्थान ने मुंबई को दी करारी मात, चमके रियान पराग

मयंक यावद (Mayank Yadav) ने अपना जबरदस्त फॉर्म जारी रखते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लेकर लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर शानदार जीत दिलाई। इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले मयंक (Mayank Yadav) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से IPL 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी। इसी के साथ ही 21 वर्षीय गेंदबाज ने आईपीएल (IPL 2024) के इतिहास में रफ्तार का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

उन्होंने महज 2 मैच में 3 बार 155 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की। आईपीएल (IPL 2024) के इतिहास में अब तक कोई भी गेंदबाज यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है। केवल उमरान मलिक ने 26 मैचों में दो बार 155 से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी की। मयंक (Mayank Yadav) ने अपनी रफ्तार से ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस खिलाड़ी ने दो मैच में 3-3 विकेट लेकर लगातार दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। मयंक (Mayank Yadav) ने आईपीएल (IPL 2024) डेब्यू मैच में ही अपनी रफ्तार से रातों-रात सुर्खियां बटोर ली थी। वहीं मयंक (Mayank Yadav) की घातक गेंदबाजी देखने के बाद पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्दू भी उनके मुरीद हो गए।

वहीं (IPL 2024) में 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली के साथ अच्छी शुरुआत मिली। कोहली ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी 19 रन पर डेवदत्त पडिक्कल के सीधे थ्रो का शिकार हो गए। आरसीबी (RCB) 103/6 पर थी और हार की ओर देख रही थी। तभी महिपाल लोमरोर ने 13 गेंदों में 39 रन बनाकर उनकी उम्मीदें जगाईं लेकिन आरसीबी (RCB) को जीत नहीं दिला पाए और पूरी टीम 19.4 ओवर में 153 रनों पर ढेर हो गई।

Tag: #nextindiatimes #RCB #LSG #IPL2024 #MayankYadav

RELATED ARTICLE