टेक्नोलॉजी डेस्क। Lenovo ने ग्लोबल मार्केट्स में अपनी टैबलेट सीरीज के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर Lenovo Tab Plus Gen 2 को लॉन्च कर दिया है। लेनोवो का ये लेटेस्ट टैबलेट MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 12GB तक की RAM और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। Lenovo Tab Plus Gen 2 में वाइड-एंगल टिल्ट के साथ 360-डिग्री रोटेटिंग इन-बिल्ट किकस्टैंड मिलता है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
इस टैबलेट में JBL द्वारा तैयार किया गया 9 स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें 12.1 इंच का 2.5K पैनल है और ये 45W चार्जिंग सपोर्ट वाली 10,200mAh की बैटरी के साथ आता है। Lenovo Tab Plus Gen 2 की शुरुआती कीमत $399.99 (लगभग 37,000 रुपये) रखी गई है। दावा किया गया है कि ये पैनल 800 nits तक की पीक ब्राइटनेस दे सकता है। ये डिस्प्ले HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है, जिस पर एंटी-फिंगरप्रिंट (AF) कोटिंग भी की गई है।
परफॉर्मेंस के लिए Lenovo Tab Plus Gen 2 में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक की LPDDR5 RAM और 256GB तक की फास्ट UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Lenovo Tab Plus Gen 2 के रियर में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। Lenovo Tab Plus Gen 2 में 10,200mAh की बैटरी दी गई है जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Lenovo Tab Plus Gen 2 में JBL द्वारा ट्यून किया गया 9 स्पीकर्स वाला प्रो सिस्टम है, जो Dolby Atmos टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें एक खास ‘ब्लूटूथ स्पीकर मोड’ भी मिलता है, जिसकी मदद से ये टैबलेट एक स्टैंडअलोन स्पीकर की तरह काम कर सकता है। यानी यूजर्स सीधे अपने फोन से इस पर म्यूजिक प्ले और कंट्रोल कर सकते हैं। ये टैबलेट Dolby Audio को भी सपोर्ट करता है। इसमें दिया गया 360-डिग्री रोटेटिंग फोल्डिंग स्टैंड यूजर्स को वीडियो देखने या वीडियो कॉल अटेंड करने के लिए अलग-अलग व्यूइंग एंगल्स पर सेट करने की सुविधा देता है।
Tag: #nextindiatimes #Lenovo #LenovoTabPlusGen2




