पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के रविवार को अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से सियासी पारा गर्म है। राजद (RJD) सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) के बेटे तेजप्रताप यादव के बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्या (Rohini Acharya) ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें-इस्तीफे के बाद भड़की RJD, नेताओं ने नीतीश कुमार को खूब कहा बुरा-भला
रोहिणी ने इसके साथ ही नीतीश (Nitish Kumar) के राजग में जाने और भारतीय जनता पार्टी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के माध्यम से यह प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, रोहिणी आचार्या (Rohini Acharya) ने रविवार सुबह अपने एक्स हैंडल पर एक के बाद एक कई पोस्ट साझा की हैं। इनमें उन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की तारीफ करते हुए कहा है कि पूरा बिहार तेजस्वी (Tejashwi Yadav) के साथ है।
इसके अलावा कुछ पोस्ट में उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar), राजग, भारतीय जनता पार्टी और यहां तक कि पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है। रोहिणी (Rohini Acharya) ने अपनी अगली पोस्ट में राजग पर निशाना साधा है। उन्होंने चौथी पोस्ट में लिखा DNA oops NDA। उन्होंने अपनी पोस्ट में कूड़ा, गिरगिट, सूरज जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।
उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने (Rohini Acharya) लिखा कि जनता जनार्दन के बीच जाएंगे। खुद के साथ – साथ बिहार का हौसला भी बढ़ाएंगे। इसके बाद उन्होंने कुछ पोस्ट को रीपोस्ट करने के बाद अपनी तीसरी पोस्ट में लिखा- तेजस्वी (Tejashwi Yadav) की विकासोन्मुखी राजनीति का है मूल – मंत्र, बिहार की गौरव गाथा में जोड़ना है हर रोज एक नया पन्ना, बाधा सामने चाहे कितनी भी बड़ी हो हिम्मत नहीं है कभी हारना।
Tag: #nextindiatimes #RohiniAcharya #nitishkumar #bihar