41.3 C
Lucknow
Friday, April 18, 2025

IPL 2024: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर फैन्स ने जमकर निकाली भड़ास

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने हर किसी को चौंकाते हुए आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। हार्दिक टीम को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को रिप्लेस करेंगे।

यह भी पढ़ें-IPL 2024: रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

रोहित (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाए जाने का फैसला फैन्स को बिल्कुल भी रास नहीं आया है। सोशल मीडिया पर फैन्स ने मुंबई इंडियंस की जमकर क्लास लगाई है। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए मुंबई इंडियंस ने टीम की बागडोर हार्दिक पांड्या के हाथों में सौंप दी है। यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन में रोहित बतौर कप्तान नहीं, बल्कि बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाए जाने का फैसला हर किसी के लिए चौंकाने वाला है।

इसकी पीछे की वजह यह है कि रोहित (Rohit Sharma) ने अपनी कैप्टेंसी में मुंबई को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई है और वह पिछले दस साल से टीम की बागडोर संभाल रहे हैं। रोहित (Rohit Sharma) की कप्तानी जाने से फैन्स बेहद नाखुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को आड़े हाथों लिया है।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, IPL 2024 में हार्दिक पांड्या संभालेंगे कमान- Hum Samvet

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कितने भी साल की ये फ्रेंचाइजी क्यों ना हो जाए सबसे ऊपर नाम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का रहेगा।’ अभिषेक ओझा नाम के एक यूजर ने लिखा, साल 2021 में हार्दिक पंड्या ने क्यों मुंबई इंडिया को छोड़ा था यह अब पता चल रहा है, क्योंकि उस समय में उन्हें टीम की कप्तानी नहीं दी गई थी। रोहित शर्मा आईपीएल में मेरे लिए हमेशा एक महान कप्तान रहेंगे। उनकी कप्तानी इस तरह जाएगी देखकर बुरा लगा है।

Tag: #nextindiatimes #RohitSharma #IPL2024 #captain

RELATED ARTICLE

close button