Infinix Hot 70 Pro 5G फोन लॉन्च, बैक पर मिलेगी LED डिस्प्ले

टेक्नोलॉजी डेस्क। Infinix ने शुक्रवार को अपनी Hot लाइनअप के तहत नया स्मार्टफोन Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट के बैक पैनल पर एक नया ‘Active Matrix Cube’ एलिमेंट दिया गया है, जो नोटिफिकेशन्स दिखाने के साथ-साथ कई इंटरएक्टिव फीचर्स को सपोर्ट करता है। फोन में 6.76-इंच का डिस्प्ले और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy Book 6 सीरीज का नया लैपटॉप लॉन्च, मिलेंगे Galaxy AI फीचर्स

Infinix Hot 70 Pro 5G को MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट पावर देता है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। भारत में Infinix Hot 70 Pro 5G की शुरुआती कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, ये फोन की इंट्रोडक्ट्री कीमत है, जिसमें बैंक ऑफर्स शामिल हैं। इसके अलावा ये 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी पेश किया जाएगा।

डुअल-सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट वाला Infinix Hot 70 Pro 5G आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर रन करता है। कंपनी ने इसमें 3 बड़े OS अपग्रेड्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। हैंडसेट में 6.76-इंच का Full HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 910 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस के साथ आता है। Infinix का दावा है कि इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.86 प्रतिशत है। डिस्प्ले में आई-केयर फीचर और मोशन सिकनेस रिलीफ सपोर्ट भी शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix Hot 70 Pro 5G में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। ये कैमरा 2X लॉसलेस जूम, AI लाइव फोटो, AI इरेजर, AI एक्सटेंडर और वन-टैप व्लॉग मोड को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

इस फोन का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसके रियर पैनल पर दिया गया Active Matrix Cube (AMC) है। ये फोन उल्टा रखे होने पर भी इनकमिंग कॉल्स, मैसेज, चार्जिंग, लो बैटरी, कैमरा, वीडियो, काउंटडाउन और वेदर अलर्ट्स के लिए खास विजुअल इफेक्ट्स दिखाता है। इसके साथ ही ये फोन ऑन होने, म्यूजिक प्लेबैक और गेमिंग के दौरान एंबियंट लाइटिंग इफेक्ट्स भी प्ले कर सकता है।

Tag: #nextindiatimes #InfinixHot70Pro5G #Infinix

RELATED ARTICLE