44.3 C
Lucknow
सोमवार, जून 8, 2026

टेस्ट मैच खेलने पर होती है नोटों की बारिश, रकम उड़ा देगी होश

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कमाई के मामले में दुनिया के कई देशों के क्रिकेटरों से काफी आगे हैं। इसकी बड़ी वजह है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मजबूत आर्थिक स्थिति और खिलाड़ियों के लिए बनाई गई आकर्षक वेतन व्यवस्था।खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट (Test match), जो सबसे लंबा और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण फॉर्मेट माना जाता है, उसमें खिलाड़ियों को अच्छी-खासी रकम मिलती है।

यह भी पढ़ें-इन दिग्गजों ने टी20 एशिया कप में खेले हैं सबसे ज्यादा मैच, सबसे आगे भारत का खिलाड़ी

एक टेस्ट मैच खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये की मैच फीस मिलती है। यह पैसा उन्हें बीसीसीआई से मिलने वाली सालाना तनख्वाह से अलग मिलता है। बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में खिलाड़ियों को ग्रेड ए (5 करोड़), ग्रेड बी (3 करोड़) और ग्रेड सी (1 करोड़) के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इस 15 लाख रुपये की मैच फीस के अलावा भी खिलाड़ियों को इंसेंटिव मिलता है।

मार्च 2024 में बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट में नई इंसेंटिव स्कीम लागू की थी। युवा खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट के प्रति आकर्षित हों, बोर्ड ने इसी उद्देश्य से यह फैसला लिया था। यह इंसेंटिव खिलाड़ियों को सालभर में मैचों की संख्या के आधार पर मिलता है।

इस स्कीम के तहत:

-अगर कोई खिलाड़ी सीजन के 50% से ज्यादा टेस्ट मैच खेलता है और प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहता है, तो उसे 30 लाख रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव मिलता है।
-वहीं, स्क्वाड में रहने लेकिन प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले खिलाड़ी को 15 लाख रुपये का इंसेंटिव मिलता है।

अगर कोई खिलाड़ी 75% से ज्यादा टेस्ट मैच खेलता है:

-प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ी को 45 लाख रुपये और नॉन-प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी को 22.5 लाख रुपये का इंसेंटिव दिया जाता है।

वहीं कोई खिलाड़ी एक सीजन में 75 प्रतिशत से अधिक टेस्ट मैच खेलता है, तो प्लेइंग इलेवन वाले प्लेयर को 45 लाख रुपये और नॉन-प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी को 22.5 लाख रुपये का इंसेंटिव मिलेगा। मान लीजिए कोई खिलाड़ी एक सीजन में 10 टेस्ट मैच खेलता है, तो वह 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेता है।

Tag: #nextindiatimes #Cricket #Testmatch #BCCI

RELATED ARTICLE