मेष: महत्वपूर्ण आंतरिक और बाहरी परिवर्तनों को स्वीकार करेंगे और नई स्थितियों की ओर कदम बढ़ाएंगे। पेशेवर और व्यक्तिगत स्थितियों में बदलाव और पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। सेहत और ऊर्जा के स्तर को फिर से बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार में कुछ ऐसे घटनाक्रम होंगे जो आपको हैरान कर सकते हैं, और आपको एक कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा, अन्यथा स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। कोई नया व्यक्ति या अवसर रचनात्मक क्षेत्रों में आपकी रुचि को फिर से जगाएगा। छोटी यात्रा के योग हैं।
वृषभ: आपसी तालमेल से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। चीजें बहुत तेजी से घटित होंगी। आपको कार्यस्थल पर त्वरित निर्णय लेने और व्यक्तिगत स्थितियों में स्वाभाविक रूप से कार्य करने के लिए तैयार रहना होगा। किसी नए व्यक्ति या विचार के प्रति आकर्षित होंगे जो आपको प्रेरित करेगा।संदेशों और आगंतुकों के आगमन की पूरी संभावना है।अपनी बात मनवाने के लिए अचानक बहुत अधिक दबाव डालने से बचें। सप्ताह के अंत में मित्रों या परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे।
मिथुन: भारी पेशेवर व्यस्तताओं में उलझे रहेंगे। प्राथमिकताओं की सूची बनाना और उन्हें स्पष्ट रूप से परिभाषित करना आवश्यक होगा। कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी। किसी रिश्ते के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आत्ममंथन करने करें। स्थितियां उतनी खराब नहीं होंगी जितनी वे दिखाई दे रही हैं। विवाद की स्थिति में मिथुन राशि का कोई अन्य व्यक्ति मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मेहमानों का आगमन होगा।
कर्क :कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव होंगे। व्यावसायिक सफलता के साथ थोड़ी उथल-पुथल भी बनी रहेगी। मूल्यों, न्याय और निष्पक्षता के लिए मजबूती से खड़े होंगे। जीवन में भावनात्मक संतुष्टि और भौतिक सुख-सुविधाओं का संचार होगा। संतुलन बनाए रखें और अतिभोग से बचें। कोई प्रिय व्यक्ति काफी भावुक हो सकता है। जश्न मनाने या खरीदारी में अतिरेक से बचें, अन्यथा यह आपके बजट या मानसिक शांति को प्रभावित कर सकता है।
सिंह :पारिवारिक और पारंपरिक रिश्तों में सकारात्मक और आशावादी दृष्टिकोण रखेंगे। आप संवेदनशील और वफादार बने रहेंगे। अपने सत्यों और मूल्यों से समझौता करने से बचें। कठिन समय में दोस्तों और प्रियजनों से पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। व्यक्तिगत संबंध प्रेम से भरपूर होंगे। अच्छा स्वास्थ्य और ऊर्जा आपको विविध गतिविधियों और व्यस्त कार्यक्रमों से निपटने में सक्षम बनाएगी। आर्थिक लाभ और व्यावसायिक स्थिरता प्राप्त होगी। परिवार के साथ एक यात्रा रोमांचक और तरोताजा करने वाली सिद्ध होगी।
कन्या: बुद्धिमत्ता, त्वरित सोच और कुशल प्रबंधन के माध्यम से पेशेवर लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। विवादों को सुलझाने के लिए तर्क और स्पष्टता का सहारा लें। तर्कसंगत दृष्टिकोण और संतुलित नजरिया अपनाना लाभकारी होगा। बौद्धिक प्रतिष्ठा या अहंकार किसी व्यक्तिगत रिश्ते या समझौते के बीच न आने दें। कार्यस्थल पर एक साथ कई गतिविधियों को संभालने में सक्षम होंगे। समुद्र के रास्ते यात्रा के योग हैं। विदेश से समाचार मिलने और मेहमानों के आने की संभावना रहेगी।
तुला:उन मुद्दों, मूल्यों और रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करना अच्छा रहेगा जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, अन्यथा आप स्वयं को और दूसरों को भ्रमित कर सकते हैं। सफलता की सीढ़ी पर महत्वपूर्ण कदम रखेंगे। सामाजिक जीवन शानदार रहेगा। एक सुखद यात्रा या अचानक बनी छुट्टियों की योजना ऊर्जा और व्यक्तिगत संबंधों को फिर से तरोताजा कर देगी। वृश्चिक राशि का कोई व्यक्ति संकट के समय आपका मित्र साबित होगा।
वृश्चिक :कार्यस्थल पर होने वाले तमाम बदलावों के बावजूद अपने प्रभाव और शक्तिशाली पेशेवर पद को बनाए रखने में सफल रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं और सफलता के योग बनेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।निजी संबंध एक काल्पनिक और अस्थायी दौर से गुजरेंगे। ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें जिसे अपने धन का अहंकार हो और जो दूसरों को नीचा दिखाता हो। किसी भी तरह के अति-भोग से बचें।
धनु:व्यक्तिगत मामलों को सुलझाने में समय लगेगा, इसलिए आपको धैर्य और निरंतरता बनाए रखनी होगी। सिंह राशि का कोई व्यक्ति आपके व्यावसायिक उद्यम में ऊर्जा और संसाधन लगाएगा। एक समय में एक कदम पूरे ध्यान और ऊर्जा के साथ उठाकर हर काम में जीवंतता और रचनात्मकता लाएंगे। किसी अवांछित आगंतुक या प्रशंसक से सावधान रहें। किसी भी तरह के टकराव से बचें। मित्र, परिवार और प्रियजन सहायक साबित होंगे।
मकर :मिलनसार स्वभाव से कुछ प्रतिष्ठित अवसरों और दिलचस्प लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। रचनात्मक कार्यों से आपको खुशी और संतुष्टि प्राप्त होगी। मित्रों और परिवार से बहुत स्नेह और सम्मान मिलेगा। घर में सुख-शांति और कार्यक्षेत्र में तालमेल होने से काफी खुश और तनावमुक्त रहेंगे। छोटी छुट्टी आपको सुकून देगी। फैसले लेते समय व्यक्तिगत भावनाओं को आड़े न आने दें। पुराने दोस्तों और व्यावसायिक सहयोगियों से जुड़ेंगे।
कुंभ: ऊर्जा में सटीक संतुलन बना रहेगा, जो निरंतर परिवर्तन और विकास की ओर ले जाएगा। पेशेवर और व्यावसायिक मामलों में जमीन से जुड़े, व्यावहारिक और अत्यंत मजबूत सिद्ध होंगे। जीवन में नई आशा का संचार होगा। मित्रों और परिवार के प्रति उदार और दयालु रहेंगे। कार्यस्थल पर मेहनती बने रहेंगे। फिजूलखर्च महिला से सावधान रहें। पुत्री अपने स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए तैयार है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
मीन: विपरीत तत्वों या पहलुओं को एकीकृत करके व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्थितियों में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे। काम पर नई शुरुआत करते समय गतिशील, सशक्त और मुखर होंगे। आंतरिक और बाहरी संतुलन बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत संबंधों में कोमल, सौम्य और प्यार भरे बने रहेंगे। संघर्ष की छोटी अवधि के बाद जीत और सफलता मिलने के योग बनेंगे। सत्ता या सरकार में महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। अहंकार, उतावलेपन और बदमिजाजी से सावधान रहें।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




