ऑटो डेस्क। भारत में लाखों की संख्या में रोज लोग मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। जिनमें लाखों लीटर पेट्रोल का उपयोग किया जाता है। अब पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमत से छुटकारा पाने के लिए Flex Fuel तकनीक वाली मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें-Hyundai Venue N Line की नई जनरेशन होगी लांच, सामने आए फीचर्स
देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Hero Motocorp की ओर से जल्द ही Flex Fuel तकनीक के साथ मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली यह पहली मोटरसाइकिल होगी जिसे फ्लेक्स फ्यूल के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ में अपनी जो पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक शोकेस की थी, वह भी HF Deluxe ही थी।

निर्माता की ओर से अभी इस पर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है कि किस मोटरसाइकिल को फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन उम्मीद है कि इस तकनीक के साथ Hero Splendor, Hero HF Dlx जैसी मोटरसाइकिल में ऑफर किया जा सकता है। फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ मोटरसाइकिल को 100 फीसदी ईथेनॉल पर चलाया जा सकता है। लेकिन भारत में फिलहाल 85 फीसदी ईथेनॉल के साथ चलने वाले इंजन को ऑफर किया जा सकता है। जिसमें एक लीटर पेट्रोल में 85 फीसदी ईथेनॉल और 15 फीसदी पेट्रोल होगा।
निर्माता की ओर से 2024 में हुए भारत मोबिलिटी में इस मोटरसाइकिल को दिखाया जा चुका है। निर्माता की ओर से तब भी 85 फीसदी ईथेनॉल इंजन वाली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल को दिखाया गया था। निर्माता की ओर से इस तकनीक के साथ पहली मोटरसाइकिल को औपचारिक तौर पर तीन जून को लॉन्च किया जाएगा।
Tag: #nextindiatimes #HeroMotocorp #FlexFuel




