42 C
Lucknow
Sunday, June 16, 2024

हेमंत सोरेन को तगड़ा झटका, अंतरिम जमानत की याचिका हुई खारिज

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को बड़ा झटका दिया है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अंतरिम जमानत (interim bail) की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। साथ ही गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली मांग भी खारिज कर दी गई।

यह भी पढ़ें-गिरफ्तारी के बाद पहली बार जेल से बाहर आए हेमंत सोरेन, भावुक हुईं मां

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत (interim bail) की मांग की थी। अब वो चुनाव प्रचार में शिरकत नहीं कर पाएंगे। हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अर्जी पर सुनवाई करते हुए SC ने इस बात पर नाराजगी जाहिर कि सोरेन ने कोर्ट के सामने सारे तथ्य नहीं रखे। कोर्ट ने सवाल किया जब सोरेन ने SC का रुख किया था तो कोर्ट को इस बात की जानकारी क्यों नहीं दी गई कि ज़मानत (interim bail) की अर्जी स्पेशल कोर्ट के सामने पेंडिंग है और निचली अदालत पहले ही चार्जशीट पर संज्ञान ले चुकी है।

उधर हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने भी अपनी याचिका वापस ले ली हैं। इस मामले में सोरेन (Hemant Soren) के वकील ने कहा कि याचिका के गुण-दोष पर विचार किए बगैर गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका खारिज करेंगे। यदि अदालत विवरण पर गौर करेगी तो यह नुकसानदेह होगा। कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि आपका आचरण काफी कुछ कहता है, हमें उम्मीद थी कि आपके मुवक्किल स्पष्टता के साथ आएंगे लेकिन आपने महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने यह तथ्य छिपाने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से नाखुशी जताई कि उन्होंने निचली अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। सोरेन (Hemant Soren) के खिलाफ जांच रांची में 8.86 एकड़ के भूखंड से जुड़ी है। ईडी (ED) ने आरोप लगाया कि सोरेन ने यह प्लॉट गैरकानूनी तरीके से खरीदा। सोरेन अभी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में हैं।

Tag: #nextindiatimes #HemantSoren #SupremeCourt

RELATED ARTICLE