लाइफस्टाइल डेस्क। मौसम जरा सा भी ठंडा होता नहीं है कि खांसी-जुकाम की शिकायत हो जाती है। इसे ठीक करने के लिए बार-बार एंटीबायोटिक्स या सिरप लेना जितनी जल्दी राहत देता है, हमारे शरीर को दवाइयों का आदि भी बना देता है। हम बात कर रहे हैं नेचुरल पेनकिलर कही जाने वाली अदरक की। इसका कई तरीकों से नुस्खे के तौर पर सेवन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-नारियल पानी या छाछ? पढ़ें आपकी सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद
-खांसी में तुरंत राहत पाने के लिए अदरक (Ginger) का एक छोटा सा टुकड़ा सबसे पहले छील उसे भून लें। फिर इस पर काला नमक लगाकर धीरे-धीरे चूस लें। इससे गले की खराश में तुरंत राहत मिल सकती है।
-हल्दी के एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण, शहद के सूदिंग गुण और अदरक के एंटी इन्फ्लेमेटरी खांसी जुकाम में जल्दी राहत देने में मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच शहद में आधा चम्मच अदरक का रस और चुटकी भर हल्दी डालें। इसे सुबह और शाम नियमित रूप से पीएं, जब तक खांसी में आराम नहीं मिल जाता।

-गुड़ एक नेचुरल क्लींजिंग एजेंट की तरह काम करता है तो वहीं अदरक को नेचुरल पेनकिलर कहते हैं। फिर इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों वाली हल्दी असरदार साबित हो सकती है। अदरक पाउडर में गुड़ और हल्द मिलाकर लड्डू तैयार कर लें। इसका नियमित रूप से दवा की तरह सेवन करें।
-चाय बनाने के लिए सबसे पहले उसमें अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े पानी में उबाल लें। फिर इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर चाय की तरह सेवन करें। ध्यान रहे कि इस चाय का सेवन गरम-गरम ही पीएं।
ऐसे करें इस्तेमाल:
1 इंच अदरक के टुकड़े और 5-6 काली मिर्च के दाने एक गिलास पानी में अच्छे से उबालें। मिठास के लिए गुड़ या शहद भी मिलाया जा सकता है। जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें और हल्का गुनगुना होने पर इसका सेवन करें। रात में सोते समय दो अदरक के टुकड़ों को कद्दूकस करके दूध में अच्छे से उबाल लें। इससे अदरक के गुण दूध में समा जाएंगे, फिर इसका सेवन करें।
Tag: #nextindiatimes #Lifestyle #Ginger




