35 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 2, 2026

नए किंग बनेंगे गौतम अदाणी, 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट से Vedanta को मिलेगी टक्कर

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी (Gautam Adani) अब एल्युमीनियम सेक्टर में बड़ा कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि अदाणी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) मिलकर करीब 11.5 अरब डॉलर (करीब ₹1 लाख करोड़) का निवेश कर ओडिशा में एक विशाल एल्युमीनियम प्लांट लगाने की प्लानिंग बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें-अदाणी मुद्दे पर ‘इंडी’ गठबंधन में खटपट, TMC ने कांग्रेस को खूब सुनाया

अगर यह परियोजना शुरू होती है तो इसका सीधा मुकाबला वेदांता और हिंडाल्को जैसी बड़ी कंपनियों से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रस्तावित प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 20 लाख टन (2 मिलियन टन) से अधिक होगी। यह एक इंटीग्रेटेड यूनिट होगी, जिसमें एल्युमीनियम रिफाइनिंग और स्मेल्टिंग दोनों की सुविधा मौजूद रहेगी। इसके साथ ही प्रोजेक्ट में एक कैप्टिव पावर प्लांट भी बनाया जाएगा, ताकि उत्पादन के लिए बिजली की जरूरत आसानी से पूरी की जा सके।

अभी भारत के एल्युमीनियम बाजार में वेदांता एल्युमीनियम और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का दबदबा है। अदाणी ग्रुप की एंट्री से इस सेक्टर में कॉम्पिटिशन और तेज हो सकती है। माना जा रहा है कि इस नए प्लांट के शुरू होने से भारत की कुल एल्युमीनियम उत्पादन क्षमता में करीब 50% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

ओडिशा को इस प्रोजेक्ट के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि देश के करीब 60% बॉक्साइट भंडार इसी राज्य में मौजूद हैं। इसके अलावा अदाणी ग्रुप के स्वामित्व वाला धामरा पोर्ट भी यहीं स्थित है, जिससे कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पाद के निर्यात में आसानी होगी। इससे परियोजना की लॉजिस्टिक्स लागत भी कम रहने की संभावना है।

यह मेटल सेक्टर में अदाणी ग्रुप का दूसरा बड़ा कदम होगा। इससे पहले कंपनी गुजरात में कॉपर स्मेल्टर शुरू कर चुकी है। माना जा रहा है कि अदाणी ग्रुप अपने ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग कारोबार के लिए कच्चे माल की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने की रणनीति पर काम कर रहा है। यदि यह मेगा प्रोजेक्ट मंजूरी पाता है, तो भारत के एल्युमीनियम उद्योग में कॉम्पिटिशन का नया दौर शुरू हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #GautamAdani #Vedanta

RELATED ARTICLE